Nation- बिहार के ‘मौसा जी’ से लाए ड्रग्स, बेचने के लिए पहुंचे रांची… ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार- #NA

गिरफ्तार आरोपी
झारखंड की राजधानी रांची में नशे के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. यहां रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 अक्टूबर की देर रात नशे के कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से से पुलिस ने ब्राउन शुगर जब्त किया है. जिसकी कीमत 5,60,000 रुपये बताई जा रही है.
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवा राम, अमर कुमार यादव और सूरज कुमार शर्मा के नाम से हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से लगभग 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.
‘मौसा जी’ से खरीदा था नशा
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने बिहार के सासाराम के रहने वाले बबन साह उर्फ ‘मौसा जी’ और सूरज कुमार नाम के लोगों के पास से ब्राउन शुगर खरीदा था. वे इसे रांची में लाकर ऊंचे दामों में बेचने का काम करते थे.
तीनों आरोपियों के खिलाफ रांची के सुखदेव नगर थाना में आज 1 नवंबर को कांड संख्या 954/25 दर्ज करते हुए तीनों की गिरफ्तारी की गई है, आरोपियों के पास से 5 लाख से ज्यादा मूल्य के ब्राउन शुगर इसके साथ ही एक यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है.
एसपी ने क्या कहा?
मामले को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि, रांची पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की थी कि बिहार के सासाराम से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर सहित अन्य नशीला पदार्थ की खेप, राजधानी रांची में सप्लाई (बेचने) के लिए आने वाली है. इसी सूचना के आधार पर रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में पुलिस के द्वारा गस्ती की जा रही थी.
इसी दौरान में 30 अक्टूबर की देर रात 12:00 बजे के आसपास एक यामाहा मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे. जिन्हें संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा जांच के लिए रोका गया, जांच के दौरान युवकों के पास से लगभग 28 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसका बाजार मूल्य ₹5,00,000 रुपया से ज्यादा है.
जांच में जुटी पुलिस
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों के द्वारा बिहार के सासाराम के रहने वाले ‘मौसा जी’ उर्फ बबन साह और सूरज कुमार नामक लोगों से यह खरीदा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उस नशे के कारोबार में और लोग भी तो शामिल नहीं है.
इससे पहले पकड़ी गई थी ‘भाभी जी’
इससे पहले में भी बिहार के सासाराम से ही झारखंड की राजधानी रांची में नशे के कारोबार का गिरोह संचालित हो रहा था. इसको लेकर जून 2025 में ड्रग्स के गिरोह के पूरे रैकेट को संचालन करने वाली रूबी देवी उर्फ ‘भाभी जी’ को रांची पुलिस ने बिहार के सासाराम स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था.
बिहार के ‘मौसा जी’ से लाए ड्रग्स, बेचने के लिए पहुंचे रांची… ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)


.webp)

