Nation- सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काट लिए अपने हाथ, गांव में हड़कंप- #NA

क्या हमारे नौनिहाल किसी अदृश्य अंधेरे की ओर बढ़ रहे हैं? छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक स्थित दहदहा मिडिल स्कूल से आई एक खबर ने न केवल लोगों की नींद उड़ा दी है, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. यहां एक-दो नहीं, बल्कि 35 स्कूली बच्चों ने अपने हाथों पर ब्लेड से या किसी नुकीली चीज से काटकर खुद को जख्मी कर लिया. घटना की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया. डॉक्टर और शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच-पड़ताल में जुट गए हैं.

दरअसल यह मामला कुछ हफ्ते पहले का है. एक बच्चे के पालक को जब उसके हाथ में ब्लेड जैसी नुकीली चीज से कटने के निशान दिखे तो उनके होश उड़ गए. पालक ने जब बच्चे से वजह पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया. इसके बाद पालक बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे, जहां उसके साथ पढ़ने वाले अन्य बच्चों से पूछताछ की गई. तब पता चला कि कई अन्य बच्चों के हाथों में भी इसी तरह के कट के निशान हैं.

जब सभी बच्चों से जानकारी ली गई तो कुल 35 स्कूली बच्चों के हाथों में नुकीली चीज से कटने के निशान पाए गए. यह जानकारी पालकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन को भी मिली, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के माता-पिता को बुलाकर बैठक की, ताकि छोटे बच्चे इस तरह की हरकत दोबारा न करें. वहीं माता-पिता डरे और सहमे हुए हैं कि आखिर बच्चों ने अपने हाथों को क्यों काटा. पूछने के बाद भी बच्चे सही कारण नहीं बता रहे हैं.

खबर फैलते ही मेडिकल टीम, शिक्षा विभाग और मनोवैज्ञानिकों की टीम स्कूल पहुंची. 16 फरवरी को बच्चों और उनके माता-पिता की विशेष काउंसलिंग की गई. बीईओ चंद्रकुमार साहू ने शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे हर बच्चे की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें. स्कूल प्रबंधन भी यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर बच्चों ने अपने हाथों को क्यों नुकसान पहुंचाया.

बहरहाल, यह घटना केवल हाथ काटने तक सीमित नहीं है. इसने स्कूल शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने की घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आखिर बच्चे क्या साबित करना चाहते थे? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है. अब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चों को ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी.

रिपोर्ट- नंदन कुमार साहू, धमतरी

सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काट लिए अपने हाथ, गांव में हड़कंप


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News