Nation- 40 की इंजेक्शन 1000 रुपये में… ड्रग माफिया के गिरफ्त में हरियाणा, क्या कर रही BJP सरकार- नशाखोरी पर बरसे रणदीप सुरजेवाला- #NA

रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए कहा कि ‘नशे के जहर’ का हरियाणा में हाहाकार बढ़ता जा रहा है और इस वजह से राज्य की नस्लें बर्बाद होने लगी हैं, ड्रग्स के मामलों में 81 फीसदी की वृद्धि हुई है. लेकिन बीजेपी सरकार ‘गायब’ है. उन्होंने कहा कि ड्रग माफियाओं ने पूरे हरियाणा पर कब्जा जमा लिया है. सरकार आखिर कर क्या रही है. दवा की दुकानों से खुलेआम ‘मेडिकल नशा’ बिक रहा है.
राज्य में नशे के लिए इंजेक्शन लेते युवाओं की मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर अपने लंबे पोस्ट में कहा, “पूरे हरियाणा को ‘नशे का नासूर’ खोखला करता जा रहा है और स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. लेकिन सरकार नाकाम है और नशा तस्कर बेलगाम हो गए है.” उन्होंने आगे कहा कि इसका नतीजा यह हुआ कि नए साल के शुरुआती डेढ़ महीने में ही ‘नशा सप्लाई’ का अपराध 81% बढ़ गया.
#WATCH | Delhi: On his X Post, Congress MP Randeep Singh Surjewala says, “… The drug mafia has taken over Haryana… 81% of cases of drugs have increased. Every day in Haryana, children are dying from drugs… Rs 40 of medicine is being sold for Rs 1000 each… Has the BJP pic.twitter.com/NwiwnnJHw9
— ANI (@ANI) February 17, 2026
10 ML का डोज सेट 100 में बिक रहाः सुरजेवाला
युवाओं की नशे की बुरी लत का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा, “हरियाणा में हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि अपने ही हाथों या नशों से निकाले खून में नशे की गोलियां घोलकर युवा इंजेक्शन ले रहे हैं. और मेडिकल नशा सप्लायरों की जानकारी के बावजूद, पुलिस प्रशासन आखिर किस दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा?”
खुलेआम बिक रहे नशा का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “दवा की दुकानों से खुलेआम “मेडिकल नशा” बिक रहा है. हालत यह है कि 40 MRP वाला इंजेक्शन अब 1000 रुपये में बेचा जा रहा है तो वहीं 10 ML का डोज सेट 100 रुपये में बिक रहा है.”
‘कब सफेदपोश आकाओं पर एक्शन लेगी सरकार’
नशे को रोकने में सरकार की नाकामी पर निशाना साधते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “हरियाणा में लगातार बढ़ते नशा तस्करी और नशाखोरी पर लगाम लगाने के सारी कवायद कागज़ी और सारे सरकारी दावे फर्जी साबित हो रहे हैं.” “अब सवाल यही है कि आखिर हरियाणा के वर्तमान और भविष्य को बर्बाद करते नशा माफियाओं और बीजेपी सरकार में बैठे उनके सफेदपोश आकाओं पर कार्रवाई कब होगी?”
नशे की वजह कई परिवारों पर आई विपदा का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रदेश में बीजेपी नकारेपन की फैलाई ‘नशे की महामारी’ युवाओं की जिंदगी और परिवारों से उनका सहारा छीनती जा रही है. हर घर में मातम और बेबसी पसरी हुई है. मगर ‘सत्ता की मदहोशी’ में डूबी नायब सरकार अभी भी ‘बेसुध’ पड़ी हुई है.”
40 की इंजेक्शन 1000 रुपये में… ड्रग माफिया के गिरफ्त में हरियाणा, क्या कर रही BJP सरकार- नशाखोरी पर बरसे रणदीप सुरजेवाला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)


.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)



