Nation- 5 लाख दो वरना अश्लील फोटो वायरल कर दूंगी… देवरानी ने दी जेठानी को धमकी, पुलिस जांच में जुटी- #NA

5 लाख दो वरना अश्लील फोटो वायरल कर दूंगी... देवरानी ने दी जेठानी को धमकी, पुलिस जांच में जुटी

जेठानी ने देवरानी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी देवरानी पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके देवर और देवरानी अमृत कौर के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है. इस वजह से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. आरोप है कि इसी विवाद के चलते देवरानी अब पूरे परिवार को परेशान कर रही है.

अब रंगदारी की मांग

पीड़िता के मुताबिक पहले तो आरोपी महिला ने दहेज उत्पीड़न समेत कई केस दर्ज करवा दिए थे. अब वह पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है. बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी महिला अब सीधे तौर पर पांच लाख रुपये की मांग कर रही है.

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपी ने पीड़िता और परिवार की एक अन्य महिला सदस्य की तस्वीरों को अश्लील रूप में एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने और शहर में पोस्टर लगवाने की धमकी दी है. यह कहकर कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह पूरे परिवार की इज्जत उछाल देगी.

जान से मरवाने की भी धमकी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला खुद को रसूखदार लोगों से जुड़ा हुआ बताती है और कहती है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह पूरे परिवार को मरवा देगी. इसके अलावा, महिला लगातार गाली-गलौज करती है और व्हाट्सएप स्टेटस व मैसेज के जरिए मानसिक उत्पीड़न कर रही है.

सबूत के साथ पुलिस में दी शिकायत

पीड़िता ने आरोपी महिला के धमकी भरे मैसेज, वीडियो और स्टेटस को सुरक्षित रखा और पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा. इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की.

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

एसएसपी के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

5 लाख दो वरना अश्लील फोटो वायरल कर दूंगी… देवरानी ने दी जेठानी को धमकी, पुलिस जांच में जुटी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button