Nation- 60 कांवड़िया, 331 लंबी ऊंची कांवड़ और खर्च डेढ़ लाख… 5 साल से जा रहे शिव भक्त बाबा के दरबार- #NA

सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर वैशाली जिले के भगवानपुर विशुनपुर बांदे गांव के 60 कांवड़ियां 331 फीट लंबी कांवड़ लेकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए है. सभी कांवड़िए सारण जिले के पहलेजा गंगा घाट से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर जा रहे हैं. पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है. कांवड़िए नंगे पांव यात्रा कर रहे हैं. इस विशाल कांवड़ का निर्माण महेश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया है.

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार कांवड़ लेकर बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से कांवड़ का निर्माण किया जाता है. कांवड़ निर्माण में 1 लाख 50 हजार रुपए खर्च हुई हैं. इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए पहलेजा गंगा घाट से हाजीपुर मुजफ्फरपुर कांवड़ मार्ग पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

कांवड़ देखने के लिए उमड़ी भीड़

वहीं हाजीपुर निवासी महिला ने कहा कि जीवन में पहली बार ऐसी अनोखी 331 फीट की कांवड़ देखने को मिली है, अच्छा लग रहा है. भगवान भोले के दरबार में सभी भक्तों को जाना चाहिए. कांवड़ का नेतृत्व कर रहे शिव भक्त महेश भगत ने कहा कि 60 शिव भक्त 331 फीट की कांवड़ लेकर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं. कांवड़ जत्था के सहयोग में 40 अन्य शिव भक्त शामिल हैं.

70 किलोमीटर तक चलेंगे पैदल

कांवड़ यात्रा में कुल 100 शिव भक्त शामिल हैं. कांवड़ यात्रा में बोल बम जाने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था बाबा गरीबनाथ मंदिर के लिए जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी कांवड़िए सारण जिले के पहलेजा गंगा घाट से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर जा रहे हैं. यहां से बाबा गरीबनाथ मंदिर की दूरी करीब 70 किलोमीटर है. कांवड़ मार्ग पर बाबा भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. शिव भक्त महेश भगत ने बताया कि ये लगातार 5वीं बार कांवड़ जा रही है.

60 कांवड़िया, 331 लंबी ऊंची कांवड़ और खर्च डेढ़ लाख… 5 साल से जा रहे शिव भक्त बाबा के दरबार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button