Nation- 7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियां… कैसे विवादों में आए DIG भुल्लर, जानिए- #NA

7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियां... कैसे विवादों में आए DIG भुल्लर, जानिए

हरचरण सिंह भुल्लर. (फाइल फोटो)

भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अफसर पर शिकंजा कस दिया है.रिश्वतखोरी के आरोपी पंजाब के डीआईजी (रोपड़ रेंज) हरचरण सिंह भुल्लर से सीबीआई ने 7.5 करोड़ रुपए जब्त किए हैं. इसके अलावा लगभग 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांडों सहित 26 लक्जरी घड़ियां भी बरामद की हैं. केंद्रीय एजेंसी ने भुल्लर को गुरुवार को एक कबाड़ कारोबारी से कथित तौर पर आठ लाख रुपए की रिश्वत लेने और नियमित मासिक भुगतान की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

वहीं अब डीआईजी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीआईजी की गिरफ्तारी के 48 घंटे बीत जाने के बाद उन्हें स्वतः ही निलंबित माना जाएगा. सीबीआई ने आरोपी पुलिस अधिकारी को चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत में पेश किया, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सीबीआई ने मोहाली से किया गिरफ्तार

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान परिवार के सदस्यों और संदिग्ध बेनामी कंपनियों के नाम पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, लॉकर की चाबियां और कई बैंक खातों का विवरण और 100 कारतूसों के साथ चार आग्नेयास्त्र भी जब्त किए गए. भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब ज़िले के मंडी गोबिंदगढ़ के एक कबाड़ व्यापारी की शिकायत पर मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ़्तार किया गया.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2023 में दर्ज एक प्राथमिकी को ‘निपटाने’ के लिए मासिक भुगतान की मांग की थी. बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित डीआईजी भुल्लर के आवास पर रात भर तलाशी ली गई.

बिचौलिए के पास 21 लाख रुपए बरामद

किरशानु नामक एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 21 लाख रुपए बरामद किए गए हैं. सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता आकाश बत्ता ने आरोप लगाया कि डीआईजी भुल्लर ने उनके कबाड़ व्यवसाय के खिलाफ आगे कोई दंडात्मक या प्रतिकूल पुलिस कार्रवाई नहीं करने के एवज में अपने बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत की मांग की थी.

फर्जी बिलों का इस्तेमाल करने के झूठे आरोप

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में दावा किया कि 2023 में उन पर फर्जी बिलों का इस्तेमाल करने के झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज किया गया था. भुल्लर को नवंबर 2024 में डीआईजी (रोपड़ रेंज) नियुक्त किया गया था. रोपड़ रेंज में मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं. हरचरण सिंह भुल्लर पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएस भुल्लर के बेटे हैं.

7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियां… कैसे विवादों में आए DIG भुल्लर, जानिए

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button