Nation: भारत की युवा शक्ति और कोरियाई टेक्नोलॉजी एक अच्छा मिश्रण, दोनों देशों को होगा फायदा : हरदीप पुरी #INA
.webp)
नई दिल्ली, 16 नवंबर (.)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने कोरियाई दौरे के दौरान रविवार को कहा कि भारत की युवा शक्ति और कोरियाई टेक्नोलॉजी एक अच्छा मिश्रण है और इससे दोनों देशों को फायदा होगा।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के दौरे पर गए पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,कोरिया में करियर और शिक्षा के अवसर तलाश रहे युवा भारतीय पेशेवरों और छात्रों के एक समूह से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हुई।
पुरी ने आगे कहा, उन्होंने (भारतीय पेशेवरों और छात्रों) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वृद्धि और विकास के लिए अपने सपनों और उत्साह के बारे में पूरे मनोभाव से बात की।
इस दौरे पर पुरी ने कई दक्षिण कोरियाई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की और भारत एवं कोरिया के बीच विशेषकर शिपबिल्डिंग में साझेदारी के अवसर की खोज की।
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की एक पोस्ट में पुरी ने कहा, हमारे ऊर्जा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम माल ढुलाई पर सालाना लगभग 5-8 अरब डॉलर खर्च करते हैं और उन्हें फिलहाल लगभग 59 जहाजों की आवश्यकता है। हनवा ओशन जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों के लिए भारत के साथ काम करने और इन जहाजों का निर्माण करने का एक बड़ा अवसर है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह सही समय है कि जब वैश्विक मांग को पूरा करने वाली समुद्री जहाज बनाने वाली दिग्गज कंपनियां भारत के साथ जुड़े।
पुरी ने कहा, हम न केवल 5 वर्षों में अपने जहाजों की लागत वसूल कर लेंगे, बल्कि भारत को एक वैश्विक समुद्री शिपिंग हब के रूप में भी स्थापित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरियाई शिपिंग कंपनियों के पास ज्ञान और क्षमता है। वहीं, भारत के पास मांग, स्किल मेनपावर और सही नीतियां हैं, जिससे इसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ एक सफल साझेदारी में बदला जा सकता है।
–.
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भारत की युवा शक्ति और कोरियाई टेक्नोलॉजी एक अच्छा मिश्रण, दोनों देशों को होगा फायदा : हरदीप पुरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










