Nation- सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दलितों का अपमान… AAP ने BJP सरकार पर साधा निशाना- #NA

AAP नेता सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी ने देश की पहली शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनकी जगह अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर विधानसभा में लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आप के दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दलित आइकॉन की जयंती पर भाजपा ने दो पंडितों के चित्र लगाए. ये ठीक नहीं है. माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भाजपा सरकार को उनकी भी तस्वीर विधानसभा में लगानी चाहिए थी.
सौरभ भारद्वाज ने कहा दलित विरोधी भाजपा की सरकार ने सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाने की मांग करने पर विधायकों पर विशेषाधिकार हनन का मामला भी चलाया, जिसमें कई दलित विधायक भी शामिल हैं.
भाजपा सरकार ने बहुत ही अजीब उदाहरण पेश किया
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बहुत अजीब बात है कि माता सावित्रीबाई फुले की जयंती वाले दिन विधानसभा में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय का चित्र लगाया गया. अगर एक दलित आइकॉन का चित्र भी लगता, तो हजारों वर्षों से जो जातिवाद की तोहमत लगती रही है, उस पर एक वार किया जा सकता था.
दिल्ली की भाजपा सरकार ने यह मौका भी गंवा दिया. इन्हें एक दलित आइकॉन का चित्र लगाने में इतनी तकलीफ है कि विधानसभा में माता सावित्रीबाई फुले की तश्वीर लगाने की मांग करने वाले विधायकों के ऊपर विशेषाधिकार हनन का मामला चलाया गया, जिनमें से कुछ विधायक दलित समाज से ही आते हैं.
सावित्रीबाई फुले का चित्र स्थापित नहीं की गई
कुलदीप कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले विधानसभा कमेटी की एक मीटिंग हुई थी. उसमें आप विधायकों ने प्रस्ताव रखा था कि दिल्ली विधानसभा के अंदर माता सावित्रीबाई फुले का चित्र स्थापित किया जाए. आज उनकी जयंती है. माता सावित्रीबाई फुले ने देश की महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोला था, खूब अत्याचार सहे लेकिन महिलाओं को शिक्षा देनी नहीं छोड़ी और भारत की प्रथम शिक्षिका बनीं.
कुलदीप कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि इस मांग को दबाने के लिए कमेटी के सदस्यों और खुद मेरे ऊपर विशेषाधिकार हनन का मामला चलाया गया, लेकिन माता सावित्रीबाई फुले का चित्र वहां नहीं लगाया गया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वे दलित और पिछड़े समाज से आती थीं. उन्होंने कहा कि आज विधानसभा के अंदर लाखों रुपये खर्च करके भाजपा की दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय का चित्र लगाया है.
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दलितों का अपमान… AAP ने BJP सरकार पर साधा निशाना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)




