Nation- गुजरात के भरूच में दवा फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से भड़की आग, दो की जिंदा जलकर मौत- #NA

भरूच में दवा फैक्ट्री में हादसा
गुजरात के भरूच में एक दवा फैक्टरी में बड़ा हादसा हुआ है. सायखा स्थित गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) क्षेत्र में दवा फैक्टरी में बॉयलर फटने के बाद भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया है.
भरूच के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुआ, जब फैक्टरी के अंदर चल रहे बॉयलर में अचानक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी इमारत क्षणभर में धराशायी हो गई और फैक्टरी के अधिकांश हिस्से में आग फैल गई. धमाके की आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.
दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत
सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. डीएम के मुताबिक, अधिकतर कर्मचारी विस्फोट के तुरंत बाद बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो मजदूर अंदर फंस गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई. राहत दलों ने आग बुझने के बाद दोनों के शव मलबे से बरामद किए.
घटना में घायल हुए करीब 20 कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकतर घायलों को मामूली जलन या चोटें आई हैं और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, फैक्टरी के कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि हादसे के बाद एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसे मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
हादसे की होगी जांच
भरूच जिला प्रशासन ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (DISH) के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. वे यह जांच कर रहे हैं कि फैक्टरी संचालक के पास सभी आवश्यक सुरक्षा अनुमति और लाइसेंस मौजूद थे या नहीं. साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि बॉयलर की नियमित मेंटेनेंस जांच समय पर की गई थी या नहीं.
अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बॉयलर की तकनीकी खराबी या ओवरप्रेशर के कारण विस्फोट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, सही कारण फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और मुआवजा राशि निर्धारित करने पर विचार किया जा रहा है.
गुजरात के भरूच में दवा फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से भड़की आग, दो की जिंदा जलकर मौत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)



