Nation- अयोध्या: गैंगरेप केस में बरी, फिर क्यों जेल की सलाखों के पीछे बंद मोईद खान? ये है बड़ी वजह- #NA

अयोध्या: गैंगरेप केस में बरी, फिर क्यों जेल की सलाखों के पीछे बंद मोईद खान? ये है बड़ी वजह

गैंगरेप केस में बरी हुए मोईद खान.

अयोध्या के चर्चित भदरसा गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी मोईद खान कोर्ट से भले बरी हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनको जेल की सलाखों के पीछे दिन गुजारने पड़ रहे हैं. दरअसल, 29 जुलाई 2024 को पूराकलंदर थाने में मोईद खान और राजू खान के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था. 30 जुलाई को थाना पुलिस ने मोईद खान और राजू खान को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से दोनों जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं.

28 जनवरी 2026 को अयोध्या की पॉक्सो फर्स्ट कोर्ट की जज निरुपमा विक्रम ने गैंगरेप केस में अपना फैसला सुनाया. 547 दिन तक कोर्ट में इस केस की तारीखें चलती रहीं. तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने मोईद खान को इस पूरे मामले से बाइज्जत बरी कर दिया तो वहीं दूसरे आरोपी राजू खान को 20 साल की सजा के साथ 50 हजार का जुर्माना भी लगाया. हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित पक्ष अब होई कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहा है.

मोईद खान पर दर्ज कुल 3 केस

जानकारी के अनुसार, मोईद खान के ऊपर अभी तक कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं. मोईद खान के ऊपर पहला मुकदमा थाना पूराकलंदर में साल 2012 में 24 और 26 अक्टूबर की शाम हुई हिंसा के बाद दर्ज हुआ था, जिसमें मोईद खान समेत 95 लोगों को पुलिस ने नामजद किया था. ये मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. इसके बाद मोईद खान के ऊपर साल 2024 में 29 जुलाई को दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया, जो धारा 376 (DA), 506 के अंतर्गत दर्ज किया गया.

बताया जा रहा है कि इसी मुकदमे के तहत मोईद खान पर पूराकलंदर थाना पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया था, जो गैंगस्टर एक्ट में था. यानी मोईद खान पर वर्ष 2024 में एक ही महीने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें पहला मुकदमा नाबालिग से गैंगरेप का था तो वहीं दूसरा गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किया गया था.

मोईद खान के वकील ने दी जानकारी

मोईद खान के अधिवक्ता सईद खान ने TV9 डिजिटल को बताया कि गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के द्वारा मोईद खान पर दबाव बनाने के लिए गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था. मोईद खान गैंगरेप केस में कोर्ट से बरी हो गए हैं. इसी मुकदमे के आधार पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था. लिहाजा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में भी मोईद खान को जल्द ही जमानत मिल जाएगी और वह बाहर आ जाएंगे. हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है.

अयोध्या: गैंगरेप केस में बरी, फिर क्यों जेल की सलाखों के पीछे बंद मोईद खान? ये है बड़ी वजह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button