Nation: अदाणी ग्रुप वियतनाम में करेगा 10 अरब डॉलर का निवेश #INA

नई दिल्ली, 4 अगस्त (.)। अदाणी ग्रुप वियतनाम में लंबी अवधि में 10 अरब डॉलर तक का निवेश करने की योजना बना रहा है। यह जानकारी वियतनाम की तुओई ट्रे न्यूज की ओर से दी गई।

रिपोर्ट में वियतनाम के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पिछले सप्ताह वियतनाम की अपनी व्यावसायिक यात्रा के दौरान हनोई में वियतनामी पार्टी के महासचिव टो लाम के साथ बैठक के दौरान कंपनी की निवेश योजना के बारे में बताया था।

उन्होंने वियतनाम के विजन और राष्ट्रीय विकास रणनीति की प्रशंसा की और हाल के वर्षों में देश की प्रभावशाली सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए बधाई दी।

गौतम अदाणी ने कहा कि समूह के पास भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बंदरगाहों, हवाई अड्डों, परिवहन, रसद, ऊर्जा और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख परियोजनाओं में निवेश और संचालन का व्यापक अनुभव है, जिसमें भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंद्रा भी शामिल है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रदाता भी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने महासचिव टो लैम को कंपनी की चल रही गतिविधियों और वियतनाम के लिए लंबी अवधि की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और समूह की ताकत और वियतनाम की विकासात्मक प्राथमिकताओं, दोनों के अनुरूप 10 अरब डॉलर तक के रणनीतिक निवेश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप को ऊर्जा और रसद के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी कंपनी बताया गया है।

कंपनी के वैश्विक अनुभव और क्षमता के मुताबिक, गौतम अदाणी ने वियतनाम द्वारा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश करने की योजना के बार में चर्चा की, जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी और एआई जैसी उभरती टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

उन्होंने देश में अदाणी ग्रुप के संचालन के लिए अनुकूल परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए पार्टी और वियतनाम देश से निरंतर समर्थन की आशा व्यक्त की।

इसके जवाब में, महासचिव टो लैम ने हाल के वर्षों में भारत के आर्थिक विकास में अदाणी समूह की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और योगदान के लिए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को गहरा करने के साधन के रूप में वियतनाम में कंपनी के दीर्घकालिक निवेश दृष्टिकोण की प्रशंसा की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी लीडर ने अदाणी समूह को साझेदारी की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने के लिए संबंधित मंत्रालयों और स्थानीय अधिकारियों के साथ सीधे संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे प्रस्तावित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ सके।

उन्होंने कहा कि वियतनाम सक्रिय रूप से रणनीतिक सफलताओं की तलाश कर रहा है, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दे रहा है, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांजिशन को बढ़ावा दे रहा है और निजी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का विस्तार कर रहा है।

देश घरेलू कंपनियों और विदेशी निवेश वाले उद्यमों, दोनों को राष्ट्रीय विकास में योगदान देने वाली निवेश और व्यावसायिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

–.

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

अदाणी ग्रुप वियतनाम में करेगा 10 अरब डॉलर का निवेश




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button