Nation- बछड़े की मौत के बाद गाय की निकली चीख, शव के साथ-साथ कब्रिस्तान तक पहुंचा गायों का झुंड- #NA

बछड़े की मौत के बाद गाय की निकली चीख, शव के साथ-साथ कब्रिस्तान तक पहुंचा गायों का झुंड

बैलगाड़ी के पीछे-पीछे चल दीं गाय

तेलंगाना के निजामाबाद में एक भावुक पल देखने को मिला, जहां रेंजाल मंडल केंद्र में एक बछड़े की मौत हो गई. बछड़े की मौत के बाद उसकी मां गाय की चीख निकल गई. गांव वालों ने बछड़े का अंतिम संस्कार किया और जब उसे बैलगाड़ी से कब्रिस्तान ले जाया गया तो उसकी मां बैलगाड़ी के पीछे-पीछे चलने लगी. सिर्फ बछड़े की मां ही नहीं बल्कि, इस दौरान बाकी सभी गायें बछड़े को आखिरी विदाई देने के लिए उसके पीछे-पीछे चलने लगीं.

बछड़े की मौत रेबीज की वजह से हुई थी. गाय माता अपने बच्चे की मौत से दुखी हो गई, जब मृत बछड़े को बैलगाड़ी में ले जाया जा रहा था तो वह भी बैलगाड़ी के पीछे-पीछे चल दी. गाय की ये ममता देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सभी गायों को बैलगाड़ी के पीछे-पीछे चलते हुए देखा जा सकता है.

स्थानीय लोग भी हो गए भावुक

बछड़े की मौत पर गायों के इस प्यार को देख स्थानीय लोग भावुक हो गए. लोगों ने कहा कि लोगों को इन गायों से मातृ प्रेम की सीख लेने की बहुत जरूरत है. इसी तरह का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था, जिसमें एक हाथी की मौत के बाद उसकी साथी हथिनी उससे जुदा होने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. वीडियो में हथिनी लगातार हाथी को उठाने की कोशिश करती हुई नजर आई थी.

हाथी और हथिनी का प्रेम

इन दोनों को लेकर बताया कि दोनों मादा हाथी और उसका साथी पिछले 25 सालों से एक साथ थे. जब उसके साथी की मौत हुई तो मादा हाथी टूट गई और उसे जगाने की हर मुमकिन कोशिश की. वीडियो में देखा जा रहा है कि अपने पार्टनर की मौत के बाद भी वह उसके पास से हट नहीं रही है. वह बार-बार कभी अपनी सूंड से उसकी सूंड को उठाती है. कभी अपनी सूंड से उसे सहलाती है.

बछड़े की मौत के बाद गाय की निकली चीख, शव के साथ-साथ कब्रिस्तान तक पहुंचा गायों का झुंड

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button