Nation- हत्या के बाद पीड़िता के घर पहुंचे विधायक, एसपी को लगाया फोन- आपका थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज नहीं कर पा रहे काम, हटाए नहीं तो… फिर हो गया एक्शन-.- #NA

हत्या के बाद पीड़िता के घर पहुंचे विधायक, एसपी को लगाया फोन- आपका थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज नहीं कर पा रहे काम, हटाए नहीं तो... फिर हो गया एक्शन-Video

सुल्तानपुर में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर सीट से बीजेपी विधायक राजेश गौतम का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एसपी से फोन पर बात करते हुए पुलिस की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं. वह एसपी कुंवर अनुपम सिंह से कह रहे हैं कि आपका थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा थाना नहीं चला पा रहा हैं. साथ ही चौकी इंचार्ज दीपक पटेल भी चौकी नहीं चला पा रहा है. दोनों को तुरंत हटाइए नहीं तो मुख्यमंत्री से बात करूंगा और कहूंगा की आप (एसपी) जिला नहीं चला पा रहे हैं.

दरअसल, ये मामला सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का है. इसी गांव के रहने वाले उमाशंकर दुबे बुधवार देर शाम को पशु चराने के लिए गए हुए थे. उसी दरम्यान बच्चों में कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद उमाशंकर उन बच्चों को रोकने लगे, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इनपर लाठी चला दी. सिर में लाठी लगने से उमाशंकर की तत्काल मौत हो गई.

कार्रवाई का दिलाया था भरोसा

मौत की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही परिजनों को कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया. नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई. देर रात ही सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश बाहर भागने की फिराक में हैं, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी अंडरपास के पास पकड़ना चाहा.

एक बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें विवेक उर्फ पिल्लू के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया. बुजुर्ग की हत्या के बाद खानपुर गांव पहुंचे विधायक राजेश गौतम से परिजनों ने पुलिस की बर्बरता की शिकायत की.

SP को कॉल कर MLA ने की कार्रवाई की मांग


मृतक के परिजनों और गांव वालों की बात सुनते ही विधायक जी का पारा चढ़ गया. उन्होंने तुरंत जिले के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को फोन किया और स्पीकर ऑन करके बोले कि आपका थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा थाना नहीं चला पा रहा है और चौकी इंजार्च दीपक पटेल भी चौकी नहीं चला पा रहा है. सीओ इस बार में बात कर चुके हैं. आपके सीओ हमारे साथ बैठे हैं. आप दोनों को तुरंत हटाइए नहीं मुख्यमंत्री से बात करूंगा और कहूंगा कि आप (एसपी) जिला नहीं चला पा रहे हैं.

भाजपा विधायक राजेश गौतम के तेवर देख एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने अखंडनगर थानाध्यक्ष दीपक कुशवाहा, बेलवाई चौकी इंचार्ज विनोद पटेल सहित दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है.

हत्या के बाद पीड़िता के घर पहुंचे विधायक, एसपी को लगाया फोन- आपका थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज नहीं कर पा रहे काम, हटाए नहीं तो… फिर हो गया एक्शन-.

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button