Nation- भारत मंडपम में लगेगा AI का महाकुंभ, PM मोदी सोमवार को करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन- #NA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (सोमवार, 16 फरवरी) शाम 5 बजे राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जा रहा है. इस समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर टेक दिग्गज भारत पहुंच रहे हैं.
यह एक्सपो देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वास्तविक उपयोग को दिखाने वाला बड़ा मंच होगा. यहां यह बताया जाएगा कि AI कैसे आम लोगों की जिंदगी, उद्योग, शिक्षा और प्रशासन को बदल रहा है. यह एक्सपो 10 बड़े एरिना में 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित होगा. इसमें देश-विदेश की बड़ी टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार भाग लेंगे.
13 देशों के पवेलियन
जानकारी के मुताबिक इस बार 13 देशों के विशेष पवेलियन भी लगाए जाएंगे. इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देश शामिल हैं. इन पवेलियनों में AI के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उपलब्धियां दिखाई जाएंगी.
एक्सपो को तीन विषयों बांटा गया
एक्सपो को तीन विषयों पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस में बांटा गया है. पीपल के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सेवाओं में AI का उपयोग दिखाया जाएगा. वहीं प्लेनेट में पर्यावरण और जलवायु से जुड़े समाधान पेश किए जाएंगे. इसके साथ ही प्रोग्रेस में उद्योग, कारोबार और आर्थिक विकास में AI की भूमिका बताई जाएगी.
300 से अधिक प्रदर्शनी
इस आयोजन में 300 से अधिक प्रदर्शनी मंडप और लाइव प्रदर्शन होंगे, जो तीन मुख्य विषयों (लोग, ग्रह और प्रगति) पर आधारित होंगे. इसके अलावा एक्सपो में 600 से अधिक स्टार्टअप्स भी शामिल होंगे, जिनमें से कई विश्व स्तर पर प्रभावशाली और व्यावहारिक समाधान विकसित कर रहे हैं. ये स्टार्टअप्स वास्तविक दुनिया में उपयोग हो रहे AI समाधानों का प्रदर्शन करेंगे. इनमें कई ऐसे स्टार्टअप हैं, जिनके AI समाधान पहले से जमीनी स्तर पर लागू हैं.
2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद
इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद. इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक AI पारिस्थितिकी तंत्र में नई साझेदारियां स्थापित करना और व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करना है.
इसके अलावा 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3250 से ज्यादा विशेषज्ञ और वक्ता भाग लेंगे. इन सत्रों में AI के के बदलावकारी प्रभावों पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा ताकि AI का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे.सरकार का मानना है कि यह आयोजन भारत को AI के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा.
भारत मंडपम में लगेगा AI का महाकुंभ, PM मोदी सोमवार को करेंगे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








