Nation- बायरोड पुणे जाने वाले थे अजित पवार… ड्राइवर ने बताया हादसे से पहले क्या हुआ था?- #NA

बायरोड पुणे जाने वाले थे अजित पवार... ड्राइवर ने बताया हादसे से पहले क्या हुआ था?

अजित पवार का विमान हादसे में न‍िधन

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो चुका है. उनका शरीर पंचतंत्र में विलीन हो चुका है.उनकी मौत एक प्लेन हादसे में हुई है. मौत के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में अजीत पवार के साथ पिछले 27 सालों से उनकी गाड़ी चला रहे ड्राइवर श्यामराव मानवे ने भी घटना के दिन और उसके एक दिन पहले की पूरी कहानी बताई है.इसमें उन्होंने बताया कि आखिर 28 जनवरी की सुबह क्या-क्या हुआ था.

ड्राइवर श्यामराव मानवे ने बताया कि 27 तारीख को कैबिनेट की मीटिंग थी. इस रात उन्हें मीटिंग के दौरान लेट हो गया था. हमारा पहले से ही प्लान तय था. इसके मुताबिक हम लोग रात को ही बारामती के लिए बाय रोड जाने वाले थे. हालांकि देर होने के कारण फैसला लिया गया कि अब कार से बारामती नहीं जाएंगे.

बातचीत में तय किया गया कि अजित पवार दादा अब अपने चार्टर्ड विमान से बारामती जाएंगे. बारामती उन्हें जल्दी पहुंचना था. इस वजह से उन्होंने सुबह 8 बजे ही विमान पकड़ा और रवाना हो गए. इसी दौरान वे इस हादसे का शिकार हो गए. ड्राइवर ने बताया कि हम आज तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि दादा चलें गए हैं. हमें ऐसा लग रहा है कि दादा अभी भी हमारे साथ ही हैं. ड्राइवर ने बताया कि जिस दिन वह पहली बार मंत्री बने थे, उसी दिन से मैं साथ हूं.

सुनीत्रा ताई को बताया जाए डिप्टी सीएम

ड्राइवर श्यामराव मानवे ने कहा कि लोगों को लगता था कि दादा कड़क आदमी हैं. हालांकि वे बिल्कुल अलग थे. हर किसी की मदद किया करते थे. मैं खुद 27 सालों से उनके साथ हूं. आज तक किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है. श्याम राव ने राजनीति पर बोलने से इनकार कर दिया. लेकिन, उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि दादा की जगह पर सुनीत्रा ताई को डिप्टी सीएम बनाना चाहिए. ये मैं अकेला नहीं बल्कि हर कोई चाहता है.

बारामती में हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार

अजित पवार पंचतंत्र में विलीन हो चुके हैं. बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया था.उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे थे. इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.प्लेन हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई है.

बायरोड पुणे जाने वाले थे अजित पवार… ड्राइवर ने बताया हादसे से पहले क्या हुआ था?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button