देश – तबाही का अलर्ट! घरों में जमा करें इतने दिन का सामान, IMD ने जारी की चेतावनी, इन इलाकों में लॉकडाउन की तैयारी! #INA

Weather Updates: आप भी सुरक्षित रहना चाहते हैं और आपको लगता है कि घर से बाहर निकलना ज्यादा जरूरी नहीं है तो घरों में ही रहें क्योंकि एक बार फिर आसमानी आफत को लेकर सबसे बड़ा अलर्ट जारी हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक देश के कई इलाकों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होने वाला है. क्योंकि मौसम की चाल तेजी से बदल रही है. यही वजह है कि लोगों से घरों में आने वाले कुछ दिनों के लिए राशन जमा करने को कहा गया है. 

आईएमडी की बड़ी चेतावनी

आईएमडी की ओर से बड़ी चेतावनी जारी की गई है. ये चेतावनी सिर्फ पहाड़ी राज्यों को लेकर नहीं है बल्कि मैदानी इलाकों के लिए भी है. दरअसल पहाड़ी इलाकों पर जहां बर्फबारी का अलर्ट है वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे के साथ धुंध और बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

लॉकडाउन के हालात

जिस तरह कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के जरिए लोगों को घरों में रखा गया था. उसी तरह अब मौसम की मार से बचाने के लिए भी प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है. यानी हालात लॉकडाउन जैसे ही बन रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – School Holiday Cancelled: स्कूलों में रद्द क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां, लागू हुआ नया निमय

इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का भी पूर्वानुमान है. इसको लेकर आईएमडी की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

इन इलाकों में शीतल लहर बढ़ाएगी मुश्किल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों शीतल लहर का प्रकोप बना रहेगा. इनमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के कई इलाके शामिल हैं. पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और धुंध भी लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है. ऐसे में लोगों को हिदायत दी गई है जब तक जरूरी न हो घरों से न निकलें. खास तौर पर देर रात औऱ अल सुबह बाहर निकलने से बचें क्योंकि इस दौरान दुर्घटनाओं के चांस बढ़ जाते हैं. बता दें कि एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की गति सीमा को कम कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें – 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सामने आया ये अपडेट

इन राज्यों में बारिश मचाएगी कहर

देश के दक्षिण इलाके अब तक बारिश की चपेट से नहीं निकल पाए हैं. खास तौर पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तमिलनाडु से लेकर पुद्दुचेरी तक कई इलाकों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. इसके साथ ही केरल से लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं. ऐसे में मछुआरों को भी समुद्र से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है. 

यह भी पढ़ें – भरभराकर गिरे सोने के दाम, अब सिर्फ 32 हजार में मिलेगा 10 ग्राम

[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button