Nation- गजब! एक महीने का बिजली बिल आया 15136008 करोड़ रुपए, देख हलवाई के उड़े होश- #NA

महीने का बिजली बिल करोड़ों में
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां बिना कनेक्शन के ही लोगों को हजारों रुपये का बिजली बिल थमा दिया जाता है, या फिर छोटे उपभोक्ताओं का बिल लाखों या फिर करोड़ों का बिल में आ जाता है.
ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पंचकूला जिले के बरवाला क्षेत्र के ककराली गांव में एक हलवाई की दुकान से आया है. यहां दुकान चलाने वाला दुकानदार उस समय दंग रहा गया, जब उसने अपना ऑनलाइन बिजली का बिल देखा. उसने चेक किया तो उसका एक महीने का बिजली बिल 1 करोड़ 51 लाख 36 हजार आठ रुपए का था.
दुकानदार ने की शिकायत
इसके बाद दुकानदार ने अपने बिल नंबर 191287392772 को तीन बार चेक किया, लेकिन हर बार बिल 1,51,36008 करोड़ रुपए ही दिखा. दुकानदार ने बताया कि कुछ हजार रुपए का ही बिल आता था. इस बार इतनी बड़ी राशि देखकर उसे यकीन नहीं हुआ. मामले में दुकानदार ने अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया है. उसने इसकी शिकायत बिजली विभाग को की है. बिल सही होने के बाद भुगतान किया जाएगा.
लोगों ने क्या कहा?
इस घटना पर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के उपर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से उपभोक्ताओं को न केवल आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है.
विभाग ने मानी गलती
वहीं, जब यह मामला बिजली विभाग के संज्ञान में आया, तो विभाग के एसडीओ(SDO) ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्वीकार किया कि यह बिल गलत जारी हुआ है. एसडीओ ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में है और बिल को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने उपभोक्ता को आश्वस्त किया है कि आने वाले 10 दिन के अंदर बिल को सही कर दिया जाएगा.
गजब! एक महीने का बिजली बिल आया 15136008 करोड़ रुपए, देख हलवाई के उड़े होश
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


