Nation- अनंत नगर योजना की लॉटरी 10 जून को, 334 प्लॉट्स के लिए 13000 रजिस्ट्रेशन; किसकी खुलेगी किस्मत?- #NA

कॉन्सेप्ट इमेज.
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अनंत नगर योजना के 334 भूखण्डों की लॉटरी 10 जून 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी. योजना में भूखण्डों के लिए खोले गए पंजीकरण में 13,031 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. उक्त आवेदकों की उपस्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी खोली जाएगी. जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को अनंत नगर योजना का निरीक्षण करके विकास कार्यों का जायजा लिया एवं भूमि अधिग्रहण से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की. इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अवगत कराया कि अनंत नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना के अंतर्गत 785 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में टाउनशिप विकसित की जा रही है, जिसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा. इसमें लगभग 2,100 आवासीय भूखंड और 120 व्यावसायिक भूखंड सृजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ व्यावसायिक सेवाओं का लाभ योजना में ही मिलेगा. इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के 60 भूखण्डों में 10,000 से अधिक फ्लैट्स निर्मित किए जाएंगे. ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के 5 हजार भवनों में 25 हजार से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा प्राप्त हो सकेगी. योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी भवनों का निर्माण किया जाएगा.
योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है, जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाई जाएंगी. योजना में लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी, जहां लगभग 10,000 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं फैकल्टी के सदस्यों के लिए हॉस्टल व आवासीय भवन बनाए जाएंगे. योजना में लगभग 130 एकड़ भूमि में पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जो कि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा. यह शहर की पहली ऐसी योजना होगी, जिसमें आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का प्रावधान पहले से किया गया है. साथ ही यह शहर की पहली जीरो लिक्विड डिस्चार्ज योजना भी होगी.
24 मीटर चौड़ी होगी कनेक्टिंग रोड
जिलाधिकारी विशाख जी ने पूरी योजना का निरीक्षण करके विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि वर्तमान में यूपीसीडा व किसान पथ से योजना को जोड़ने वाली कनेक्टिंग रोड 7 से 10 मीटर ही चौड़ी है, जिससे भविष्य में यातायात प्रभावित होगा. इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कनेक्टिंग रोड का चौड़ीकरण कराकर 24 मीटर रोड विकसित की जाए. इसके लिए संबंधित विभागों से एनओसी दिलाने में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा.
राजस्व कर्मियों की लगाई जाएगी ड्यूटी
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना से प्रभावित किसानों को परिसम्पत्तियों व पेड़ों का मुआवजा शीघ्र दिया जाए. उपाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि प्राधिकरण के स्तर से मुआवजे की समस्त धनराशि अपर जिलाधिकारी (भू/अर्जन) को दी जा चुकी है, लेकिन कुछ भू-स्वामियों ने अभी तक मुआवजे की धनराशि के लिए फार्म नहीं भरा है. इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सरोजनीनगर सचिन वर्मा को निर्देश दिए कि योजना के साइट ऑफिस में राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाकर किसानों से फार्म भरवाया जाए, जिससे कि मुआवजे की धनराशि का वितरण जल्द से जल्द किया जा सके.
आवेदकों को दिया जाएगा संशोधन का अवसर
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अनंत नगर योजना में प्रथम चरण में 334 भूखण्डों के लिए 4 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 के मध्य ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला गया था, जिसमें 13,031 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया है. अब इन आवेदकों के मध्य 10 जून 2025 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भूखण्डों की लॉटरी कराई जाएगी. लॉटरी का आयोजन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदकों की उपस्थिति में कराया जाएगा, जिसके लिए सभी आवेदकों को सूचना भेजी जा रही है. उपाध्यक्ष ने बताया कि जिन आवेदकों से फार्म भरते समय आवेदन पत्र में कुछ त्रुटियां हो गई हैं, उसे 4 जून 2025 तक आवेदक द्वारा संशोधित कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा.
अनंत नगर योजना की लॉटरी 10 जून को, 334 प्लॉट्स के लिए 13000 रजिस्ट्रेशन; किसकी खुलेगी किस्मत?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


