Nation- आंध्र प्रदेश: Instagram पर रील देख भड़क गए पापा, डांट लगाई तो बेटी ने दे दी जान- #NA

युवती ने की आत्महत्या
आज के दौर में रील देखने का चस्का लोगों पर इस कदर हावी हो चुका है कि इसका असर उनकी रोजमर्रा की आदतों पर साफ दिखाई देने लगा है. हालात ये हैं कि पहले जहां लोग खाना खाते समय परिवार या दोस्तों से बातचीत करते थे, वहीं अब ज्यादातर लोग प्लेट सामने रखकर भी मोबाइल की स्क्रीन में पूरी तरह खोए रहते हैं. रील स्क्रॉल करना अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक आदत बन गई है.
ऐसी ही आदत आंध्र प्रदेश की एक युवती को हो गई थी, जो हर समय सिर्फ रील्स ही स्क्रॉल करती रहती थी और जब उसके परिजन ने उसे रील देखने से मना किया और उसे डांट लगाई तो उसने आत्महत्या कर ली. ये मामला श्री सत्य साई जिले के हिंदूपुर कस्बे के सत्यनारायणपेट से सामने आई है, जहां रहने वाली 19 साल की भानु तेजा नाम की युवती ने पिता के रील देखने से मना करने और रील देखने पर डांट लगाने के बाद अपनी जान दे दी.
रील देखना बन गई युवती की आदत
भानु तेजा एक प्राइवेट कॉलेज से बीबीए कर रही थी और फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. उसे मोबाइल में रील देखना बहुत ज्यादा पसंद था. वह हर समय सिर्फ रील ही देखती रहती थी. धीरे-धीरे रील देखना उसकी आदत बन गई. वह घंटों-घंटों तक रील देखती रहती थी. जब पढ़ने बैठती तो किताब सामने रखकर भी मोबाइल चलाती. ऐसे में उसके परिजन परेशान हो गए.
भानु ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भानु तेजा के पिता ने उसे पढ़ने करने के लिए कहा और डांट लगा दी कि आज के बाद रील मत देखना. पिता की डांट से भानु तेजा आहत हो गई. पहले वह अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया. फिर उसने अपनी साड़ी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने दरवाजा तोड़ा. अदंर देखा तो भानु तेजा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. परिजन तुरंत भानु तेजा को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई.
आंध्र प्रदेश: Instagram पर रील देख भड़क गए पापा, डांट लगाई तो बेटी ने दे दी जान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)


