Nation: Artificial Rain: दिल्ली में नहीं हुई आर्टिफिशियल बारिश, आप ने उठाए सवाल; IIT कानपुर और प्रदेश सरकार ने बताया कारण #INA

Artificial Rain: दिल्ली में कृत्रिम बारिश होने वाली थी. दिल्ली सरकार ने भी इसका ऐलान किया था. लेकिन कृत्रिम बारिश नहीं हुई. इस पर आम आदमी ने दिल्ली सरकार से सवाल किए हैं. आप ने इसपर एक वीडियो जारी किया है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस वीडियो को दिल्ली की जनता की आवाज कहा है. 

आम आदमी पार्टी ने किया ये सवाल

आम आदमी पार्टी ने सवाल किया है कि अगर सरकार असल में चाहती थी तो कृत्रिम बारिश के लिए तय हुई तकनीक, बजट और विशेषज्ञ टीम का क्या हुआ. दिल्ली की जनता इसका जवाब चाहती है. दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि आखिर प्रदूषण पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया. भारद्वाज का कहना है कि इसको लेकर लोगों के मन में सवाल है. 

एक प्रकार से सफल हुआ ट्रायल

दिल्ली में कृत्रिम बारिश क्यों नहीं हुई. इस बारे में आईआईटी कानुपर के डायरेक्टर प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का पहला चरण पास हो गया है. फिर भी बारिश नहीं हुई. क्योंकि बादलों में नमी बहुत कम सिर्फ 15 प्रतिशत थी. उनका कहना है कि ये प्रयोग फिर भी एक लिहाज से सफल ही हुआ है. इससे प्रदूषण में 6 से 10 प्रतिशत की कमी आई है. आईआईटी कानपुुर ने फिलहाल क्लाउड सीडिंग के अगले ट्रायल को टाल दिया है. टीम का कहना है कि बादलों में अब जब भी नमी महसूस होगी तो दोबारा क्लाउड सीडिंग की प्रोसेस की जाएगी.

तकनीक को समझना बहुत आवश्यक

इस मामले में दिल्ली सरकार का कहना है कि ट्रायल के बाद पूर्वी दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर 0.1 से 0.2 मिमी की हल्की फुहार हुई थी. इसे सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. हमें इससे समझ में आया कि असली वातावरण में आर्टिफिशियल बारिश कितनी संभव है. सरकार का कहना है कि तकनीक को समझना भी बहुत जरूरी है, जिससे भारत में दुबई आदि देशों की तरह गड़बड़ी न हो. 

दिल्ली में सुधरे हालात

दिल्ली में वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है. दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई 279 दर्ज हुआ है. मंगलवार की तुलना में 15 अंकों की गिरावट हुई है.

 

Artificial Rain: दिल्ली में नहीं हुई आर्टिफिशियल बारिश, आप ने उठाए सवाल; IIT कानपुर और प्रदेश सरकार ने बताया कारण




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button