Nation: Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर दीपक से करें ये सरल उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि #INA

Ashadha Amavasya 2025: हिन्दू धर्म में आषाढ़ अमावस्या को बेहद खास माना जाता है. यह दिन पितरों को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ 25 जून 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी. अगर आप इस दिन दीपक के कुछ सरल उपाय करते हैं तो आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और देवी लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में अगर आप भी देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आषाढ़ अमावस्या के दिन दीपक के ये उपाय जरूर करें.

आषाढ़ अमावस्या के दिन चौमुखी दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन चौमुखी दीपक जलाने से पितर खुश होते हैं. इसके अलावा आषाढ़ अमावस्या पर तेल का दीपक भी जलाया जा सकता है. आइए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या पर क्या उपाय अपनाना चाहिए…

आषाढ़ अमावस्या पर दीपक से करें ये उपाय-

पितरों के लिए

आषाढ़ अमावस्या के दिन दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है. ऐसा करने से पितृ खुश होते  है और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है.

सुख-शांति के लिए

आषाढ़ अमावस्या पर घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में दीपक जलाएं. इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति का वास होता है.

घर में अन्न की बरकत के लिए

आषाढ़ अमावस्या की रात्रि में रसोई घर में घी का दीपक जलाएं. अमावस्या के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में अन्न में बरकत बनी रहती है.

पितृ दोष के लिए

ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितृ दोष दूर होता है.

ये भी पढ़ें:  मृत्यु आने से कुछ महीने पहले व्यक्ति को मिलने लगते हैं ये 7 संकेत, जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

ये भी पढ़ें:  कर्म के हिसाब से किस योनि में मिलेगा आपको अगला जन्म? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

धन-धान्य के लिए

आषाढ़ अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन घी का दीपक जलाने से घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना होता है अशुभ, लगता है ब्रह्म हत्या का पाप

Yogini Ekadashi 2025: 21 या 22 जून, कब मनाई जाएगी योगिनी एकादशी? यहां जानिए सही तिथि और महत्व

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारा चैनल इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर दीपक से करें ये सरल उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button