Nation: Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतक के बाद कप्तान जितेश शर्मा का तूफान, भारत ने UAE को 148 से हराया #INA
.webp)
Asia Cup Rising Stars 2025: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ने यूएई को हराकर अपनी जीत हासिल किया. टीम इंडिया ने यूएई को 148 के बड़े अंतर से हराया है. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के शतक और कप्तान जितेश शर्मा के नाबाद 83 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने297 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में यूएई टीम 149 रन ही बना सकी.
टीम इंडिया ने खड़ा किया 297 रनों का स्कोर
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 297 रनों का स्कोर खड़ा. यह टी20 क्रिकेट इतिहास की 5वीं सबसे बड़ी स्कोर है. बता दें कि टी20 क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 टीमें नेपाल, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर सकी हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 144 रनों की तूफानी शतकीय पारी
भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने पहले सिर्फ 32 गेंदों पर शतक जड़ इतिहास रचा. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 गेंदों पर 144 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्के शामिल रहा. इसके बाद कप्तान जितेश शर्मा ने UAE गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई. जितेश ने 32 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. वहीं वहीं नमन धीर ने 23 गेंद पर 34 रनों का योगदान दिया. बनाए.
VAIBHAV SURYAVANSHI HAMMERED 144 (42) FOR INDIA A. 🤯pic.twitter.com/Ou2islDX4m
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 14, 2025
यह भी पढ़ें: IND vs SA: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सिर्फ दूसरी बार दिखा ये नजारा, टूटने से बच गया 2019 वाला रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच खेलेगा भारत
UAE के खिलाफ विशाल जीत के बाद टीम इंडिया एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में टॉप पर पहुंच गई है. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत को पाकिस्तान, UAE और ओमान के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है. अब भारतीय टीम अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 16 नवंबर को खेला जाएगा. इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी बल्ले से धमाल मचा सकते हैं. वैभव की इस पारी देख पाकिस्तानी खेमे की टेंशन बढ़ गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका प्लेयर्स को देरी से मिलेगी खाना, इस वजह से रहना पड़ेगा भूखा, जानें क्या है मामला
Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतक के बाद कप्तान जितेश शर्मा का तूफान, भारत ने UAE को 148 से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


.webp)

