Nation: Baba Ramdev Tips: क्या आप भी मुंह के छालों से परेशान हैं? यहां जानिए बाबा रामदेव का रामबाण नुस्खा और घरेलू उपाय #INA

Baba Ramdev Tips: मुंह में छाले होना एक आम लेकिन बेहद तकलीफदेह समस्या है. ये अक्सर मसूड़ों के ऊपर, गाल के अंदर, होंठ के पीछे या जीभ पर निकलते हैं. जब तक ये रहते हैं, न सिर्फ खाने-पीने में दिक्कत होती है बल्कि बोलने में भी परेशानी होती है.

आमतौर पर ये छाले 6-7 दिन में खुद ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन दर्द और जलन से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बाबा रामदेव के बताए गए घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं. 

बाबा रामदेव का घरेलू नुस्खा

योगगुरु बाबा रामदेव ने मुंह के छालों के लिए एक खास आयुर्वेदिक नुस्खा बताया है. उनके अनुसार नीला थोथा (Copper Sulphate) छालों पर रामबाण की तरह काम करता है. इसे बाजार से खरीदकर तवे पर हल्का भून लें. फिर चुटकीभर पाउडर लेकर सीधे छाले पर लगाएं. बाबा रामदेव का कहना है कि यह उपाय एक ही दिन में असर दिखाता है और छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं. 

 मुंह के छालों के घरेलू उपाय 

  • शहद: इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो छाले को जल्दी भरने में मदद करते हैं. 
  • नारियल तेल: यह छाले के आकार को कम करता है और हीलिंग को तेज करता है.  
  • एलोवेरा जैल: इसके सूदिंग गुण दर्द और जलन को शांत करते हैं.

छाले होते क्यों हैं?

  • हल्की चोट या ब्रेसेस की रगड़ से  छाले निकल जाते हैं. 
  • पेट की गड़बड़ी के कारण भी छाले निकल जाते हैं.  
  • खट्टे फल या टमाटर जैसे एसिडिक फूड छालों की वजह बनती हैं. 
  • शरीर में विटामिन B12, आयरन या फोलेट की कमी होने पर छाले निकल सकते हैं. 
  • हार्मोनल में बदलाव की वजह से छाले निकलते हैं. 

डॉक्टर की सलाह लें 

अगर बार-बार छाले हो रहे हैं तो खानपान पर ध्यान दें और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की जांच करवाएं. और बाबा रामदेव का नीला थोथा वाला नुस्खा आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें,खासकर अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है.छोटे-छोटे घरेलू उपाय बड़े आराम दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  Dr Abdul Kalam Birthday 2025: डॉ अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर दुनियाभर में क्यों मनाया जाता है छात्र दिवस, जानिए इसके पीछे की कहानी?

Baba Ramdev Tips: क्या आप भी मुंह के छालों से परेशान हैं? यहां जानिए बाबा रामदेव का रामबाण नुस्खा और घरेलू उपाय




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button