Nation: Baba Ramdev Tips: योगा करते टाइम ना करें ये गलतियां वरना हो जाएगी दिक्कत #INA
.webp)
Baba Ramdev Tips: बाबा रामदेव योगा के लिए प्रसिद्ध है. उन्होंने योगा को जन-जन तक पहुंचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसपर किताबें भी लिखी हैं. यही कारण है कि आज कल योगा को लेकर जागरुकता भी बढ़ रही है. हालांकि, कुछ लोग योग को गलत तरीके से करते हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. आइए आपको योगा को सही करने का तरीका बताते है.बाबा रामदेव भारत के एक प्रसिद्ध योग गुरु हैं, जिन्होंने योग को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने प्राचीन भारतीय योग विद्या को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए इसे आम जनता के लिए सरल, सहज और उपयोगी बना दिया है.
सही टाइम
बाबा रामदेव ने बताया कि, योग आसान को सुबह और शाम दोनों समय पर करना अच्छा रहता है. लेकिन अगर आप 1 ही समय पर योग करना चाहते हैं तो सुबह का समय ज्यादा बेहतर रहता है. ये वो समय होता है जब दिमाग और शरीर दोनों शांत रहते हैं. अगर आप सुबह योग आसान करना चाहती हैं तो अपने घर के सारे काम निपटा कर कर सकती हैं. वहीं शाम को योग आसान खाने के 5-6 घंटे बाद ही करना चाहिए.
सही जगह
योग आसान करने के लिए सही जगह भी बहुत अहम होती है. योग करने के लिए आप कोई साफ-सुथरी, हरियाली से भरी और घास वाली जगह को ही चुनें. इसके अलावा कोई नदी और पूल साइड पर भी योग आसान करना बेहतर होता है. खुली जगहों पर योग करने से शरीर को अच्छे से ऑक्सीजन मिलता है. अगर आप घर के अंदर आसान कर रहे हैं तो आपको कोई वॉर्म लाइट या लैंप जलाना चाहिए.
सही कपड़े का चुनाव
योग आसान करते समय कपड़े भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसके लिए आपको इनका सही चुनाव करना जरूरी है. जैसे पुरुषों को हॉफ पैंट और शॉर्ट्स में योग करना चाहिए. वहीं महिलाएं सलवार-कुर्ता और ट्रैक सूट पहन सकती हैं. ये कपड़े योग आसान करते समय आपको कंफर्टेबल फील कराएंगे.
खाने का सही समय
योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक, योग आसान करने के आधे या 1 घंटे के बाद ही कुछ खाना चाहिए. साथ ही सिंपल कम मिर्च मसाले का खाना खाएं. वरना पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. योग आसान करने के बाद चाय पीने से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि पाचन तंत्र पर असर करती है, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत हो सकती है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं. . Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Baba Ramdev Tips: योगा करते टाइम ना करें ये गलतियां वरना हो जाएगी दिक्कत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)

.webp)
.webp)

