Nation- बागेश्वर धाम में अब नहीं होगी VIP और VVIP भेंट, धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों लिया ये फैसला?- #NA

धीरेंद्र शास्त्री को साधना में गुरु से मिला आदेश
बागेश्वर धाम गढ़ा में नवरात्रि साधना के समापन पर बड़ा फैसला लिया गया है. बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, गुरु सन्यासी बाबा ने साधना के दौरान आदेश दिया कि अब बागेश्वर धाम पर आने वाले VIP और VVIP सिफारिशकर्ताओं से मुलाकात नहीं की जाएगी. महाराज केवल उन श्रद्धालुओं से मिलेंगे जो सच्चे भक्त बनकर बिना किसी सिफारिश के धाम पर दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं.
नवरात्रि की नौ दिवसीय साधना पूर्ण होने के बाद दशमी के दिन बागेश्वर महाराज बुंदेलखंड की गंगा कही जाने वाली केन नदी में पहुंचकर व्रत का समापन किया. इस अवसर पर बनारस से आए आचार्यों ने वेद मंत्रों के साथ व्रत पूरा कराया.
धाम पर आयोजित दिव्य दरबार में महाराज ने भक्तों के साथ अपने साधना अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि साधना के दौरान 11 लाख बार पंचमुखी हनुमान का नाम जपा गया और माता रानी की आराधना कर उसे अपने आराध्य बागेश्वर बालाजी के चरणों में समर्पित किया.
गुरु की आज्ञा पर नया निर्णय
महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि साधना के दौरान उनके गुरु सन्यासी बाबा ने कहा कि VIP और VVIP मुलाकातों के कारण गरीब, असहाय और दूर-दराज से धाम आने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा अनसुनी रह जाती है. गुरु ने आदेश दिया कि अब से बागेश्वर धाम पर प्रोटोकॉल और सिफारिश वाले VIP और VVIP को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि अगर वे आते हैं तो उन्हें अलग समय दिया जाएगा, लेकिन पहले अवसर गरीब, असहाय, मरीज और सच्चे श्रद्धालुओं को ही मिलेगा. महाराज ने कहा कि कुटिया में साधना के दौरान उन्होंने प्रण लिया कि गुरु जी की आज्ञा अब कभी नहीं टाली जाएगी.
नए नियमों के तहत भक्तों से मुलाकात
बागेश्वर महाराज ने कहा कि अब पहले की भांति दिव्य दरबार में बागेश्वर बालाजी की आज्ञा से भक्तों की अर्जियाँ सुनी जाएंगी और पर्चे बनाए जाएंगे. इसके साथ ही, पूर्व की ही भांति शाम को मरीजों के दर्शन के समय श्रद्धालुओं को सिद्ध अभिमंत्रित भभूति भी प्रदान की जाएगी.
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और प्रत्येक गुरुवार को नई नियमावली के तहत भक्तों से मुलाकात कर मंदिर प्रांगण से ही सिद्ध भभूति का वितरण किया जाएगा.
रिपोर्ट- पवन बिदुआ, बागेश्वर
बागेश्वर धाम में अब नहीं होगी VIP और VVIP भेंट, धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों लिया ये फैसला?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)


.webp)

.webp)

