Nation- Bankipur Chunav Result 2025 Live Updates: बांकीपुर विधानसभा सीट पर BJP के नितिन नबीन की क्या फिर होगी वापसी? शुरुआती रुझान कुछ देर में- #NA

बांकीपुर विधानसभा सीट.
Bankipur Vidhan Chunav Result 2025 Live Updates:पटना जिले में स्थित बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नितिन नबीन, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से रेखा कुमारी और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) से वंदना कुमारी सहित कुल नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. छह नवंबर को पहले चरण में बांकीपुर सीट पर मतदान हुआ. शुक्रवार को राज्य की 243 सीटों के साथ ही बांकीपुर सीट पर भी मतगणना हो रही है. कुछ ही देर में बांकीपुर सीट पर शुरुआती रुझान मिलने लगेंगे.
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नितिन नवीन ने लव सिन्हा को 39,036 मतों से हराकर यह सीट जीती, जिससे इस शहरी निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का दबदबा और मजबूत हो गया. पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है.
पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं नितिन नबीन
बांकीपुर विधानसभा सीट पर कायस्थ समुदाय का दबदबा है. यहां कायस्त समुदाय के लोग मतदाताओं का 15% से अधिक हैं, जबकि अनुसूचित जाति और मुस्लिम क्रमशः 8.04% और 7.8% हैं.
बांकीपुर विधानसभा सीट का अस्तित्व 2008 में संसदीय और विधानसभा सीटों के परिसीमन के बाद आया. 2010 में इस सीट पर पहला विधानसभा चुनाव हुआ. लगातार तीन बार से भाजपा के नितिन नवीन इस सीट से भाजपा के विधायक हैं.
बांकीपुर सीट पहले पटना वेस्ट के रूप में जाना जाता था. इस पर बीजेपी का 1990 के दशक से दबदबा है. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने 1995 विधानसभा चुनाव से पटना वेस्ट सीट पर लगातार चार बार जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद उनके बेटे नितिन नवीन 2006 से अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.
जानें बांकीपुर सीट के पिछले चुनावों के परिणाम
2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा के नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट पर 83,068 वोट (59.05%) हासिल करके जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के लव सिन्हा को हराया, जिन्हें 44,032 वोट (31.3%) मिले, जबकि द प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया 5,189 वोट (3.69%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. 2020 में कुल 1,40,729 वोट पड़े, जो कुल मतदाताओं का 35.92% था.
2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में, भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट पर 39,767 वोट (27.78%) के अंतर से जीत हासिल की थी, जिसमें उन्होंने 86,759 वोट (60.19%) हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस के आशीष कुमार को 46,992 वोट (32.6%) मिले थे. तीसरे स्थान पर रहे भाकपा के शौकत अली को 1,542 वोट (1.07%) मिले थे. 2015 में कुल 1,44,200 मत पड़े थे, जो कुल मतदाताओं का 40.25% था.
बिहार चुनाव परिणाम की सबसे तेज खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Bankipur Chunav Result 2025 Live Updates: बांकीपुर विधानसभा सीट पर BJP के नितिन नबीन की क्या फिर होगी वापसी? शुरुआती रुझान कुछ देर में
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)

.webp)


