Nation- सौतेले नाना से प्रेग्नेंट हुई 15 साल की नातिन, बेटी पैदा हुई तो… रोते बिलखते सौतेली मां को बताई दरिंदगी की कहानी- #NA

प्रतीकात्मक तस्वीर.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से दिल दहला देने वाली और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सौतेले नाना ने नाबालिग नातिन से न सिर्फ हैवानियत की. बल्कि, जब नातिन ने प्रेग्नेंट होकर बच्चे को जन्म दिया को उस मासूम को भी किसी को गोद दे दिया. डर-डर कर नाबालिग ने सौतेली मां को नाना की करतूत बताई. पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
नाबालिग लड़की के चाचा ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी. चाचा के मुताबिक- मेरे बड़े भाई की पहली बीवी उन्हें छोड़कर कहीं चली गई. भैया की एक बेटी थी. इसलिए उसके पालन-पोषण के लिए भैया ने दूसरी शादी की. तब नई भाभी की मां अचानक से बीमार हो गईं. उनकी देखभाल के लिए मेरी भतीजी को भेजा गया. वहां 70 साल के सौतेले नाना ने उसे डरा धमकाकर कई बार संबंध बनाए.
चाचा ने बताया- जब मेरी भतीजी प्रेग्नेंट हुई, तब भी उसे हमारे पास नहीं भेजा गया. इसलिए हमे पता ही नहीं चला कि वो प्रेग्नेंट हैं. बाद में उसने बच्ची को जन्म दिया. तब आरोपी नाना ने उस बच्ची को किसी को गोद दे दिया. बाद में भतीजी जब घर लौटी तो उसने सौतेली मां को सारी बात बताई. तब हमें सारा माजरा पता चला. सौतेले नाना ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे मार डालेगा.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज करके 70 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया. फिर उसे कोर्ट में पेश किया. वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है. वहीं, नाबालिग का भी मेडिकल करवाया गया है. वहीं, परिवार सौतेले नाना की इस हरकत से हैरान है. अपनी ही नातिन से कोई कैसे इतनी हैवानियत कर सकता है, यही सवाल सबके मन है. परिवार की मांग है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा हो. वहीं, जहां नवजात को गोद दिया गया है, उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है.
सौतेले नाना से प्रेग्नेंट हुई 15 साल की नातिन, बेटी पैदा हुई तो… रोते बिलखते सौतेली मां को बताई दरिंदगी की कहानी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


