Nation: बेलारूस के राष्ट्रपति का इंटरव्यू #INA
.webp)
बीजिंग, 30 अगस्त (.)। राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी 16वीं चीन यात्रा से पहले बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने राष्ट्रपति भवन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) से इंटरव्यू किया।
इस मौके पर लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस चीन के साथ सभी मौसमों के अनुरूप व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर बड़ा ध्यान देता है। हमारे दोनों देशों के बीच कोई समस्या या मतभेद नहीं है। सभी मुद्दों और सभी क्षेत्रों में बेलारूस चीन से सीख रहा है। चीन के बिना किसी भी वैश्विक समस्या का निपटारा नहीं हो सकता।
बेलारूस जुलाई 2024 में औपचारिक रूप से शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य बना। लुकाशेंको ने कहा कि एससीओ में शामिल होना बेलारूस का संजीदा और सुविचारित निर्णय है, क्योंकि विश्व राजनीति में एससीओ की भूमिका लगातार बढ़ रही है। वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने का सबसे अच्छा उपाय एकता है।
यूक्रेन संकट की चर्चा में लुकाशेंको ने कहा कि वर्तमान प्राथमिकता युद्धविराम है। सुरक्षा अविभाज्य है। यूरोपीय देशों को इसे एक साझा लक्ष्य के रूप में बनाए रखना चाहिए। सभी यूरोपीय देशों को इस सुरक्षा व्यवस्था में अपनी भूमिका निभानी होगी। अब एक नए समझौते पर पहुंचना होगा और भविष्य में स्थिति, यूरोप यहां तक कि और व्यापक क्षेत्रों में सभी देशों के राजनीतिक निर्णय पर निर्भर होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–.
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बेलारूस के राष्ट्रपति का इंटरव्यू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)


