Nation- बेंगलुरु: चोर को थी ऐसी बीमारी… रात में दिखता नहीं था, दिन में वारदातों को देता था अंजाम, टीवी एक्टर के घर को भी बनाया निशाना; गजब है कहानी- #NA

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो कि रतौंधी (रात में देखने की क्षमता कम होना) बीमारी से पीड़ित था. वह दिन में चोरी किया करता था और रात में रतौंधी के कारण कहीं नहीं जाता था. उसका निशाना ऐसे घर होते थे, जो कि दिन में बंद रहते थे. बीते दिनों चोर ने टेलीविजन अभिनेता के घर से भी चोरी की थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बेंगलुरु के जेपी नगर में रहने वाले प्रवीण टीवी एक्टर हैं और उनकी पत्नी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जब वे दोनों एक सीरियल की शूटिंग कर रहे थे. इस बीच दिन दहाड़े एक चोर उनके घर से डेढ़ लाख रुपए कैश और सोने के गहने लेकर फरार हो गया. एक्टर के घर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहम्मद खान नाम के चोर को गिरफ्तार किया है.

लाखों का कैश और सोने-चांदी के गहने जब्त

जांच में पता चला है कि आरोपी रतौंधी बीमारी से पीड़ित है, जिससे उसे रात में कम दिखाई देता है. उसने चोरी को ही अपना पेशा बनाया हुआ था. वह दिन में सेंध लगाकर कैश और सोने-चांदी के गहने चोरी किया करता था. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुल मिलाकर 7 चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उसके पास से पुलिस ने 46 लाख रुपए कैश, 65.28 लाख के सोने के गहने और 1 किलो 550 ग्राम चांदी जब्त की है.

चोरी की गिरफ्तारी से सुलझ गए 7 केस

पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर करीब 7 मामलों को सुलझा लिया है. आरोपी बहुत ही चालाकी से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था. वह पहले कॉलोनियों में रेकी किया करता था और फिर खाली मकानों को निशाना बनाया करता था.

बेंगलुरु: चोर को थी ऐसी बीमारी… रात में दिखता नहीं था, दिन में वारदातों को देता था अंजाम, टीवी एक्टर के घर को भी बनाया निशाना; गजब है कहानी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button