Nation: भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की केन्या के मसाई मारा की तस्वीरें, बताया 'अद्भुत' पल #INA
.webp)
मुंबई, 23 जून (.)। अभिनेत्री भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर अफ्रीकी देश केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व की अपनी यात्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे सबसे अद्भुत और अनमोल पलों में से एक बताया।
मैंने प्यार किया की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर उन सभी जानवरों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिन्हें उन्होंने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में की अपनी यात्रा के दौरान देखा था, जैसे जेबरा, जिराफ, हाथी, गैंडा, हिरण, दूसरे जंगली जानवर और मगरमच्छ।
उन पलों को याद करते हुए भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, सोमवार की यादें! मसाई मारा.. मेरे लिए सबसे अद्भुत और अनमोल अनुभवों में से एक। ये कुछ ऐसे जानवर हैं, जिनसे हम करीब से मिले… बेशक शेर थे, … और फिर जेब्रा, जिराफ, हाथी, गैंडे, हिरण, जंगली जानवर, मगरमच्छ और भी बहुत कुछ।
यह हमें एहसास कराता है कि मनुष्य के रूप में हम अपनी जगह शेयर करने में कितने सक्षम है। मुझे खुशी है कि मैंने इसे अपनी बकेट लिस्ट में शामिल किया।
इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय दासानी के बारे में एक प्यारा सा खुलासा किया था कि उनकी शादी को कई साल हो चुके हैं, लेकिन हिमालय ने कभी आधिकारिक तौर पर उन्हें प्रपोज नहीं किया। हालांकि, इसकी भरपाई करने के लिए उन्होंने हाल ही में एक फोटोशूट के दौरान रोमांटिक प्रपोजल से उन्हें सरप्राइज दिया।
इस खास पल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए भाग्यश्री ने लिखा था, पति का प्रपोजल! राज खुल गया… चाहे हिमालय जी के रोमांटिक पति होने के बारे में सभी कुछ भी सोचते हों.. वह पहले ऐसे नहीं थे और मैं उनसे कहती रही कि उन्होंने कभी मुझे प्रपोज ही नहीं किया। तो मैं यहां फोटोशूट के बीच में थी और मुझे आश्चर्य हुआ कि उन्होंने इस गाने के साथ हमें बीच में रोक दिया। पति ने आखिरकार अपने घुटनों पर बैठने का फैसला किया। कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर कर रही हूं जो मेरे फोटोग्राफर ने क्लिक की हैं।
–.
एनएस/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की केन्या के मसाई मारा की तस्वीरें, बताया 'अद्भुत' पल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










