Nation: दूसरी प्रेग्नेंसी में हाई शुगर से जूझ रहीं भारती सिंह, जानें किन महिलाओं में होता है इसका ज्यादा खतरा #INA

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं. ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है. उन्ही में से एक ब्लड शुगर का बढ़ना है. ऐसा ही कुछ मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के साथ हुआ.  सबको हंसाने वाली भारती अब दूसरी बार मां बनने की तैयारी कर रही हैं तभी अचानक उनकी हेल्थ से जुड़ी एक परेशानी सामने आई. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि सुबह खाली पेट उनकी शुगर बहुत ज्यादा थी जबकि वह ना मीठा खाती हैं और ना ही अपनी डाइट में कोई लापरवाही करती हैं. डॉक्टर ने चेकअप के लिए बुलाया है. अचानक शुगर बढ़ना काफी महिलाओं में देखा जाता है खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान. शुगर सिर्फ मां नहीं बल्कि बच्चे की सेहत को भी प्रभावित कर सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि अचानक शुगर बढ़ती क्यों है, इसका कारण क्या है, इसे क्या बीमारी कहते हैं और इसका असर क्या होता है. आइए जानते हैं. 

प्रेग्नेंसी में अचानक क्यों बढ़ जाती है शुगर? 

प्रेग्नेंसी के समय शरीर में कई तरह के हार्मोन बदलते हैं. ये बदलाव कभी-कभी इंसुलिन नाम के हार्मोन पर असर डालते हैं. इंसुलिन का काम खून में मौजूद शुगर को कंट्रोल में रखना है लेकिन जब यह ठीक से काम नहीं करता या शरीर उसकी जरूर से कम इंसुलिन बनाता है तो शुगर लेवल बढ़ने लगता है. इसी वजह से कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक ब्लड शुगर बढ़ जाती है चाहे वे मीठा न खाएं या डाइट पर कितना भी ध्यान दें. इस कंडीशन को GDM कहा जाता है यानी वह डायबिटीज जो सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान होती है. 

क्या है GDM? 

प्रेग्नेंसी में सामान्य दिनों से ज्यादा इंसुलिन चाहिए होता है. लेकिन अगर शरीर उतना इंसुलिन नहीं बना पाता जितनी जरूरत है तो खून में शुगर जमा होने लगती है. इसी को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है. ये बीमारी अक्सर प्रेग्नेंसी खत्म होते ही अपने आप ठीक भी हो सकती है लेकिन जब तक रहती है तब तक थोड़ा ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है. इसे जेस्टेशनल डायबिटीज, यानी GDM कहा जाता है. 

किन महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा? 

कुछ महिलाओं में यह समस्या आम होती है जैसे जिनका वजन ज्यादा हो या BMI 30 से ऊपर हो जिन्हें पहली प्रेग्नेंसी में शुगर हो चुका हो, जिनके परिवार में डायबिटीज हो, जिनका पहले भी बच्चा हुआ हो या जो पहले से बॉर्डरलाइन डायबिटीज का शिकार रही हों. वहीं भारती सिंह पहले से बॉर्डरलाइन डायबिटीज में थी इसलिए उन्हें GDM होने का खतरा ज्यादा था. ऐसे में डाइट फॉलो करने के बाद भी शुगर कंट्रोल नहीं हो पाता है. 

यह भी पढ़ें: बढ़ते प्रदूषण में प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना बच्चे के सेहत पर पड़ सकता है असर

दूसरी प्रेग्नेंसी में हाई शुगर से जूझ रहीं भारती सिंह, जानें किन महिलाओं में होता है इसका ज्यादा खतरा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button