Nation- शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत; रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आए- #NA

शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया. रोजा में रेलवे केबिन के पास पटरी पार कर रहे लोगों को लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए.
रेलवे पुलिस के अनुसार, हादसा अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर रोजा में रेलवे केबिन के पास हुआ. एक ही बाइक पर सवार दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है. घटना की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- सहारनपुर में BJP नेता की हत्या का राज सुलझा, जिस महिला की गांव में कराई थी शादी; उसी ने प्रेमी संग मिलकर मारा
एक ही बाइक पर सवार थे पांच लोग
जानकारी के मुताबिक, रोजा थाना क्षेत्र के बनका गांव के रहने वाले हरिओम सैनी अपने साढ़ू सेठपाल, साली पूजा व दो बच्चे सूर्या (2) और निधि (4) के साथ बाजार से अपने घर वापस जा रहे थे. सभी एक ही बाइक पर सवार होकर रोजा पावर केबिन के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी की चपेट आ गए. मौके पर पांचों की दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे में मृतकों की लापरवाही!
इस दौरान किसी ने हादसे की सूचना रेलवे और थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही GRP और थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी. हादसे में मृतकों की लापरवाही की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के बगल पैदल रास्ते पर ये लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए.
ये भी पढ़ें- पत्नी ब्लॉक प्रमुख रही, खुद पर 46 केस कौन है पश्चिमी UP का हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी, जिस पर हरिद्वार में हुई फायरिंग?
SP राजेश द्विवेदी ने दी जानकारी
हादसे को लेकर शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रोजा थाना पुलिस और रेलवे पुलिस को पूरे मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं.
शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत; रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आए
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)





