Nation- वाराणसी: कोडीन कफ सीरप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन…मास्टरमाइंड शुभम के पिता की 30 करोड़ की सपंत्ति जब्त- #NA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडीनयुक्त कफ सिरप में आरोपी शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल के करीबियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. भोला प्रसाद जायसवाल की पत्नी, बेटी और बहू की 30.52 करोड़ की चल व अचल संपत्ति को रोहनिया पुलिस और एसआईटी ने एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत जब्त की है.
एक अधिकारी ने बताया कि वाराणसी पुलिस ने रविवार को कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति के सिलसिले में आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई के तहत 30.52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की.
यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस एक्ट (एनडीपीएस) की धारा 68(एफ) (अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जब्ती या फ्रीजिंग) के तहत भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ शुरू की गई थी, जो इस मामले में कथित सरगना शुभम जायसवाल के पिता हैं.
30.52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य भर में कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में शामिल एक अवैध नेटवर्क की जांच कर रही है. वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार के अनुसार, कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी और उसके परिवार द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से कथित तौर पर अर्जित लगभग 30.52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है.
कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट स्थित उनके घर पर कुर्की का नोटिस चिपकाया गया है. इसके अलावा, इंडियन बैंक के तीन खातों में जमा लगभग 3 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वारंट-बी जारी किया गया है.
सरगना शुभम के परिजनों पर एक्शन
पुलिस अधिकार ने बताया कि भोला प्रसाद जायसवाल उनके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी, जो इस मामले में कथित सरगना शुभम जायसवाल के पिता हैं. इससे पहले भी आरोपी और उसके करीबी की सपंत्ति जब्त की गई थी. राज्य भर में पुलिस कोडीनकप सिरप मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पुलिस सिरप तस्करी में शामिल अलग-अलग अवैध नेटवर्क की जांच कर रही है.
वाराणसी: कोडीन कफ सीरप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन…मास्टरमाइंड शुभम के पिता की 30 करोड़ की सपंत्ति जब्त
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










