Nation- अयोध्या: घर में बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी- #NA

अयोध्या: घर में बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी

धमाके के बाद जांच-पड़ताल करती अयोध्या पुलिस.

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक घर में गुरुवार रात ब्लास्ट हुआ. जोरदार धमाके के साथ पूरा मकान गिर गया, जिससे मकान के मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं कई और के दबे होने की बात सामने आ रही है. धमाके की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सीओ समेत कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया.

3 बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

JCB की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है. शुरुआती जांच में पटाखा ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से इस पर कुछ नहीं जवाब आया है. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एक फटा सिलेंडर और कुकर मिला है. जिला अस्पताल के EMO आशीष पाठक ने बताया कि घटना के बाद पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था. पांचों मृत अवस्था में थे. सभी का शरीर जला हुआ था. मृतकों में तीन बच्चे और दो अन्य लोग हैं.

Ayodhya Blast

धमाके के साथ गिर गया मकान

जानकारी के मुताबिक, कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर घर बनवाकर रह रहे थे. गुरुवार रात धमाके की तेज आवाज के साथ उनका मकान गिर गया. आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने की पुलिस टीम के साथ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंच गए.

गैस सिलेंडर लीक होने से ब्लास्ट!

सूत्रों के मुताबिक, धमाके की वजह पटाखे में ब्लास्ट होना बताया जा रहा. घर में रखे पटाखे के बीच गैस सिलेंडर लीक हो गया और फिर जोरदार धमाका हुआ. गैस सिलेंडर लीक होने की बात इसलिए भी की जा रही, क्योंकि घटनास्थल पर पुलिस को एक फटा सिलेंडर भी मिला है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Ayodhya Blast Update

IG-SSP घटनास्थल पर मौजूद

भारी संख्या में पुलिस फोर्स पगला भारी गांव में मौजूद है. आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा. SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर के साथ-साथ IG प्रवीण कुमार भी मौके पर हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलवा रहे हैं. अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. पुलिस का कहना है कि अभी हमारा पूरा ध्यान मलबे में दबे लोगों को निकालने पर हैं. तीन बच्चों सहित पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूराकलंदर थाना प्रभारी संजीव सिंह ने हादसे की पुष्टि की.

अयोध्या: घर में बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button