Nation- दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद को बड़ी राहत, बहन की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत, माननी होंगी ये शर्तें- #NA

दिल्ली दंगा केस में आरोपी और JNU के छात्र रहे उमर खालिद को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उमर को बहन की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी है. ये जमानत 16 से 29 दिसंबर तक के लिए मिली है. कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी तय की हैं. कोर्ट ने कहा कि इस दौरान उमर सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे. सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलेंगे.

जमानत देते हुए अदालत ने कहा, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि शादी याचिकाकर्ता की सगी बहन की है, इसलिए याचिका मंजूर की जाती है. याचिकाकर्ता को 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक 20 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही रकम के दो जमानतदारों के साथ कुछ शर्तों पर अंतरिम जमानत दी जाती है.

14 से 29 दिसंबर तक उमर ने मांगी थी जमानत

कोर्ट ने कहा, जमानत के दौरान उमर अपने घर पर या उन जगहों पर रहेगा जहां शादी की रस्में होंगी. बता दें कि उमर खालिद ने 14 दिसंबर से 29 दिसंबर तक जमानत मांगी थी. उसकी बहन की शादी 27 दिसंबर को है. उमर को सितंबर 2020 में अरेस्ट किया गया था. उस पर आपराधिक साजिश, दंगा, गैरकानूनी सभा साथ ही गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत कई अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया था.

बीते साल मिली थी 7 दिन की जमानत

आज मिली जमानत से पहले उमर खालिद को इससे पहले दिसंबर 2024 में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 7 दिन की जमानत दी गई थी. यहां अहम बात ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर को इस मामले में उमर और 5 अन्य आरोपियों द्वारा दायर रेगुलर जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इस दौरान याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में 5 साल से ज्यादा की हिरासत और ट्रायल में देरी का हवाला दिया था. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इसे ‘रेजीम चेंज’ की पैन-इंडिया साजिश बताया था. साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप्स का जिक्र किया था. पुलिस ने कहा कि ये देरी याचिकाकर्ताओं की वजह से हुई है. सहयोग करने पर ट्रायल 2 साल में पूरा हो सकताहै.

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद को बड़ी राहत, बहन की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत, माननी होंगी ये शर्तें

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button