Nation: 'Bigg Boss' पर लगा आरोप, तो मिनटों में गई गौरव खन्ना की कैप्टेंसी, फिर इस कंटेस्टेंस के हाथ आई घर की कमान #INA
.webp)
Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा और गेम चेंजिंग ट्विस्ट देखने को मिला है. हर एपिसोड के साथ शो और दिलचस्प होता जा रहा है और इस बार का कैप्टेंसी टास्क तो पूरी तरह से धमाकेदार रहा. गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी स्ट्रैटेजी और समझदारी से टास्क जीतकर घर के नए कैप्टेन बनने का खिताब हासिल किया, लेकिन उनकी ये खुशी कुछ ही मिनटों की मेहमान साबित हुई. बिग बॉस ने अचानक ऐसा दांव चला कि गौरव के हाथ से सत्ता कि कुर्सी खिसक गई. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं, क्या पूरा मामला.
गौरव से छिनी गई कैप्टेंसी
लेटेस्ट एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ. इस दौरान घरवालें ने बिग बॉस पर ही पक्षपात होने का आरोप लगाने शुरू कर दिए. अमाल मलिक (Amaal Malik), फरहाना (Farhana Bhatt) और कुनिका (Kunickaa Sadanand) ने खुलकर कहा कि बिग बॉस ने गौरव को फेवर किया और गेम को उनके हिसाब से मोड़ दिया. वहीं, जब ये बहस बढ़ गई, तो बिग बॉस ने खुद सभी कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में बुला लिया. जिसके बाद बिग बॉस ने सबको नया मौका देते हुए कहा कि हर कोई वोटिंग के जरिए अपने पसंदीदा कैप्टन का नाम लिखे. जिसके बाद सबसे ज्यादा नाम शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) का आया और वो गौरव से कैप्टेंसी छीनकर घर के नए कैप्टेन बन गए.
Housemates alleged that Bigg Boss was biased in the captaincy task and intentionally wanted Gaurav Khanna as captain by giving him better options.
Amaal, Farrhana & Kunickaa said “Bigg Boss khel gaye” and unhone Gaurav ko smartly captain banaya.
Bigg Boss got upset after…
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 11, 2025
कौन हैं घर का नया कैप्टन?
वहीं, अब नए कैप्टेन बनने के साथ ही शहबाज के ऊपर घर की जिम्मेदारी तो आ गई है, लेकिन बिग बॉस ने एक और ट्विस्ट डालते हुए घोषणा कि की घरवालों को इस हफ्ते सिर्फ 30% राशन ही मिलेगा. इतना ही नहीं, शहबाज को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स, जिनमें गौरव खन्ना भी शामिल हैं, नॉमिनेशन में चले गए हैं. वहीं, चर्चा हैं कि मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) घर से बाहर हो सकते हैं और इस बार फैसला लाइव ऑडियंस के हाथों में होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में ये पावर शिफ्ट घर के माहौल को कितना बदलता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली बम ब्लास्ट में बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के करीबी का हुआ निधन, भावुक होकर कही ये बात
'Bigg Boss' पर लगा आरोप, तो मिनटों में गई गौरव खन्ना की कैप्टेंसी, फिर इस कंटेस्टेंस के हाथ आई घर की कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)



