Nation- बिहार: ₹375 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी…मंत्री नितिन नवीन बोले- धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा- #NA

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन. (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से पथ निर्माण विभाग लगातार निर्णायक कदम उठा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पटना जिले की 37,573.88 लाख रुपये की महत्त्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ये योजनाएं राज्य के समग्र विकास में अहम योगदान देंगी.
उन्होंने बताया कि पुनपुन पिंडदान स्थल पर लक्ष्मण झूला के समकक्ष रेलवे पुल के बगल में पुनपुन नदी पर बचाव कार्य सहित केबल सस्पेंशन पुल के निर्माण के लिए 8,299.48 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है.
स्थानीय और पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
पुल की कुल लंबाई 320 मीटर और चौड़ाई 11.50 मीटर होगी, जबकि दोनों ओर के पहुंच पथ की लंबाई 115 मीटर तय की गई है. इस पुल के बन जाने से पैदल यात्रियों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों का आवागमन भी संभव होगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
मंत्री ने आगे बताया कि पटना शहर के व्यस्ततम मार्ग मीठापुर फ्लाई ओवर से चिरैयाटांड फ्लाई ओवर को जोड़ने के लिए 29,274.4 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है. इस मार्ग पर अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्णय लिया गया है.
दो लेन एलिवेटेड रोटरी का निर्माण
प्रथम चरण में मीठापुर आरओबी रैम्प के दोनों ओर दो लेन एलिवेटेड रोटरी और आर्म-1 (मीठापुर बाईपास की ओर) का निर्माण किया जाएगा. द्वितीय चरण में आर्म-2 (एलिवेटेड रोटरी से चिरैयाटांड फ्लाई ओवर तक) का कार्य किया जाएगा.
बिहार: ₹375 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी…मंत्री नितिन नवीन बोले- धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)

