Nation- बिहार विधानसभा चुनाव: ‘नीतीश कुमार से उठा महिलाओं का भरोसा’, अलका लांबा ने बोला हमला- #NA

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव को सभी दलों ने अपने तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से महिलाओं का भरोसा उठ चुका है. अब बिहार बदलाव चाहता है. इस बार बिहार में बदलाव होगा.
इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जानकारी दी है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगी. उनका कार्यक्रम महिला वोटरों को साधने और महागठबंधन के साथ मिलकर महिलाओं के मुद्दों को उठाने पर केंद्रित रहेगा. सदाकत आश्रम में कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से मोतिहारी रवाना होंगी, जहां एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी. रैली में महिला सशक्तिकरण, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जोर दिया जाएगा.
प्रियंका का पहला पड़ाव सदाकत आश्रम
राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बताया कि प्रियंका गांधी का पहला पड़ाव पटना स्थित सदाकत आश्रम होगा. यहां वह महागठबंधन के सभी घटक दलों की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त संवाद करेंगी. महिला कांग्रेस का मानना है कि यह संवाद बिहार की राजनीति में महिलाओं के बदलते रुख को मजबूत करेगा.
महिलाओं का भरोसा उठा
अलका लांबा ने कहा कि एक वक्त था जब महिलाएं नीतीश कुमार के साथ खड़ी थीं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. नीतीश कुमार वो नीतीश नहीं रहे, महिलाओं का भरोसा उनसे उठ चुका है. अब महिलाएं उनके साथ नहीं हैं. बिहार की महिलाएं उनसे दुखी हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है. इस बार एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ेगा.
प्रधानमंत्री के बहकावे में नहीं आएंगी महिलाएं
अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जब हमने महिलाओं के लिए ऐलान किया तो चुनाव से चंद रोज पहले ही पीएम इस तरह की घोषणाएं करने लगे, लेकिन बिहार की महिलाएं समझदार हैं, वे बहकावे में नहीं आने वालीं.
बिहार विधानसभा चुनाव: ‘नीतीश कुमार से उठा महिलाओं का भरोसा’, अलका लांबा ने बोला हमला
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)


.webp)


