Nation- बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, आकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी- #NA

बीएसपी प्रमुख मायावती
बहुजन समाज पार्टी ने बिहार विधानसभआ चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है. बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और दो दिनों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकों के बाद अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है.
सोशल साइस एक्स पर एक पोस्ट में, मायावती ने कहा, “वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उम्मीदवारों के चयन और अगले कुछ महीनों में होने वाले चुनावों की समग्र तैयारियों पर चर्चा हुई.” उन्होंने कहा कि अगले महीने की शुरुआत में शुरू होने वाली पार्टी यात्राओं और जनसभाओं जैसे कार्यक्रम उनकी प्रत्यक्ष देखरेख में आयोजित किए जाएंगे.
इन पहलों की विशेष ज़िम्मेदारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और पार्टी की बिहार इकाई को दी गई है. उन्होंने आगे कहा, “राज्य को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, और वरिष्ठ नेताओं को प्रत्येक का अलग-अलग प्रभार सौंपा गया है.”
मायावती ने बैठक के बाद किया ऐलान
मायावती ने 2 मार्च को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था, लेकिन उनके सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने के बाद, उन्होंने अप्रैल में उन्हें वापस ले लिया और एक महीने बाद उन्हें पार्टी का मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त कर दिया. बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को कमियों को दूर करने और बिहार में बेहतर परिणाम देने के लिए पूरी लगन से काम करने के निर्देश दिए गए हैं.
बिहार में पार्टी की तैयारियों और राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक हालात और चुनावी समीकरणों का हवाला देते हुए, बसपा नेताओं ने बैठक में पार्टी प्रमुख को आश्वासन दिया कि आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर परिणाम लाएगी.
मायावती ने ओडिशा और तेलंगाना में पार्टी निर्माण के प्रयासों की भी समीक्षा की, जहां उत्तर प्रदेश मॉडल पर मतदान केंद्र स्तर तक संगठनात्मक समितियाँ बनाई गई हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, आकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)





