Nation- बिहार: चुनावी मूड में तेज प्रताप, ‘जनशक्ति जनता दल’ नाम से नई पार्टी!, लालू और तेजस्वी को देंगे टक्कर- #NA

बिहार: चुनावी मूड में तेज प्रताप, 'जनशक्ति जनता दल' नाम से नई पार्टी!, लालू और तेजस्वी को देंगे टक्कर

तेज प्रताप यादव

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे में राजनीति चरम पर पहुंच गई है. इस बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘ जनशक्ति जनता दल ‘ रखा है. सोमवार (17 अगस्त) को वो चुनाव आयोग में पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे थे.

जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल पार्टी के अध्यक्ष और सचिव के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस पार्टी का गठन 2020 में हुआ था. 2024 के लोकसभा चुनाव में तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले बालेंद्र दास ने जनशक्ति जनता दल पार्टी से ही चुनाव लड़ा था. उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में बांसुरी भी मिली थी.

दस्तावेज लेकर चुनाव आयोग पहुंचे तेज प्रताप

बता दे कि कुछ ही दिनों पहले चुनाव आयोग की तरफ से राज्य की कई वैसी पार्टियों को नोटिस जारी किया गया था और यह भी कहा गया था कि वह जरूरी कागजात के साथ पार्टी का रिनुअल कराएं. इसके बाद तेज प्रताप जनशक्ति जनता दल पार्टी के अध्यक्ष और सचिव के साथ सभी अहम दस्तावेज लेकर के निर्वाचन आयोग पहुंचे. ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे है कि क्या जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव होंगे?.

जनशक्ति जनता दल को मिली मान्यता!

खबर है कि सोमवार को जनशक्ति जनता दल को चुनाव आयोग से मान्यता मिल गई. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप ने करीब 30 मिनट तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बातचीत की और इस पार्टी को अपने नाम पर रजिस्टर करा लिया है.
हालांकि तेज प्रताप यादव जब मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात के बाद बाहर निकले और मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उनका कहा कि वह महुआ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम को काटे जाने के मुद्दे को लेकर के निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचे थे.

‘राहुल, तेजस्वी यात्रा निकालकर समय बर्बाद कर रहे’

सोमवार को ही तेज प्रताप यादव ने बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के द्वारा निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा पर बयान भी दिया था. जिसमें तेज प्रताप यादव ने कहा था कि इस यात्रा से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. तेज प्रताप का कहना था कि मुद्दा रोजगार, शिक्षा जैसी चीज होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल और तेजस्वी SIR के मुद्दे पर यात्रा निकालकर समय बर्बाद कर रहे हैं.

6 साल के लिए RJD से निकाले गए तेज प्रताप

तेज प्रताप के फेसबुक पर अनुष्का यादव के साथ उनके 12 साल के रिश्ते की बात सामने आई थी. इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था. इसके बाद RJD प्रमुख और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था. पिछले महीने ही तेज प्रताप ने महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने ये भी कहा था कि महुआ ही उनकी कर्मभूमि है.

बिहार: चुनावी मूड में तेज प्रताप, ‘जनशक्ति जनता दल’ नाम से नई पार्टी!, लालू और तेजस्वी को देंगे टक्कर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button