Nation- बिहार चुनाव: कांग्रेस का साथ क्यों छोड़ा? टीवी9 डिजिटल की बैठक में आईपी गुप्ता ने बताई वजह- #NA

आईपी गुप्ता
बिहार की राजधानी पटना में टीवी9 डिजिटल बिहार बैठक के कार्यक्रम में इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (Indian Inclusive Party, IIP) के प्रमुख आईपी गुप्ता शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने पार्टी के नाम बदलने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, हमने 13 अप्रैल को ऐलान किया था कि इंकलाब पार्टी का गठन करेंगे. लेकिन, चुनाव आयोग की कुछ मजबूरियां थी. इसीलिए नाम बदल कर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी किया. शुरुआत हमने एक आंदोलन से की थी. वहीं, इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी एक राजनीतिक आंदोलन है. एक ऐसा आंदोलन जिसमें एक समाज को हाशिए पर रखा गया है उसको मुख्यधारा में शामिल करना है और गुलामी से शासक की तरफ ले जाना है.
आईपी गुप्ता “तांती” और “तंतवा” समुदाय की बात करते हैं. इस बैठक के दौरान आईपी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी का साथ क्यों छोड़ा. कांग्रेस को छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए आईपी गुप्ता ने कहा, जब हम आंदोलन लेकर गांधी मैदान जाया करते थे. तो जब मैं गांव-गांव जाता था तो लोग कहते थे कि अपनी पार्टी होनी चाहिए. लेकिन, मैं शुरू से अपनी पार्टी के विरोध में रहा हूं. लेकिन, धीरे-धीरे अपनी पार्टी की मांग तेज होने लगी. तांती और तंतवा के आंदोलन में मैं कांग्रेस से था, बीजेपी और आरजेडी के भी लोग शामिल हुए. लेकिन, आंदोलन के बाद सब अपनी-अपनी पार्टी की तरफ लौटते थे. तब हमने सोचा कि जब सब नेता अपनी-अपनी पार्टी की तरफ लौटेंगे तो जो ताकत हमने आंदोलन से तैयार की है, वो बिखर जाएगी. आईपी गुप्ता ने कहा, हमने आंदोलन तेज किया. हमारा आंदोलन कैसे मजबूत हो, हमारे लोग एक कैसे हो, इसीलिए पार्टी का निर्माण किया. कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है.
NDA से क्यों नहीं बनती बात?
आईपी गुप्ता ने बिहार बैठक के दौरान बताया कि उनकी एनडीए से बात क्यों नहीं बनती. उन्होंने कहा, गुलामों को शासक कोई नहीं बनने देना चाहता. हम सालों से कांग्रेस-बीजेपी-आरजेडी के शासक थे. जहां तक एनडीए से नहीं बनने की बात है तो हमारी पहले से ही शर्त है कि आप हमें हमारा आरक्षण वापस दो. दूसरा हमारे बच्चों की नौकरियां छीनी गई, उसको वापस किया जाए. तीसरा, हम 60 लाख से ज्यादा वोटर हैं, हम अपने वोट से आपको सत्ता में लाते रहे. आपको ताकतवर बनाया. आपने हमें तीन बार आरक्षण दिया. लेकिन, छीन लिया. सीएम हमें मिलने का वक्त नहीं देते. आईपी गुप्ता ने आगे कहा, एनडीए ने हम से बात की है और आज भी करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, आईपी गुप्ता किसी भी कीमत पर आरक्षण से और अपने लोगों के सम्मान से समझौता नहीं कर सकता.
खबर अभी अपडेट की जा रही है…
बिहार चुनाव: कांग्रेस का साथ क्यों छोड़ा? टीवी9 डिजिटल की बैठक में आईपी गुप्ता ने बताई वजह
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)


.webp)


