Nation: Bihar Elections 2025: बिहार में भारी जीत के बाद कौन सा राज्य होगा भाजपा का अलग लक्ष्य खुद पीएम मोदी ने बता दी रणनीति #INA

एनडीए ने बिहार में इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी और नीतीश की आंधी में बिहार का पूरा विपक्ष साफ हो गया. एनडीए ने भारी से भी भारी जीत हासिल की है. विपक्ष को इस बार की जीत ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. बिहार में एनडीए ने 243 विधानसभा सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है. विपक्षी महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटों मे ही संतोष करना पड़ा. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में भारी जीत ने तूफान ला दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने MY का तुष्टिकरण फॉर्मूला बनाया था लेकिन इस जीत ने महिला और युवा के नए MY समीकरण को जीवंत कर दिया. 

बंगाल से भी जंगल राज को हटाएंगे- पीएम मोदी

बिहार में एनडीए की जीत के अवसर पर शुक्रवार को पीएम मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है. बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता खोल दिया है. हम बंगाल से भी जंगल राज हटाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देता हूं कि आपके साथ मिलकर हम अब पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़कर फेंकेंगे. बता दें, बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं. 

पीएम मोदी की नजर बंगाल पर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जीत से केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है. 

 

Bihar Elections 2025: बिहार में भारी जीत के बाद कौन सा राज्य होगा भाजपा का अलग लक्ष्य खुद पीएम मोदी ने बता दी रणनीति




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button