Nation- Bihar Exit Poll: वोट शेयर में NDA आगे पर कांटे की टक्कर, जानें जनता का चहेता CM कौन- #NA

Bihar Exit Poll: वोट शेयर में NDA आगे पर कांटे की टक्कर, जानें जनता का चहेता CM कौन

बिहार एग्जिट पोल 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दोनों चरणों का मतदान हो चुका है. अब 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. इससे पहले सबकी जुबान पर एक ही सवाल है, वो ये कि किसकी सरकार बनेगी. इस सवाल का जवाब तो नतीजे आने पर ही मिलेगा लेकिन उससे पहले कई एग्जिट पोल के अनुमान आ चुके हैं, जिसमें एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. अब एक्सिस माई इंडिया ने भी अपने एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया है.

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 43 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. महागठबंधन के खाते में 41 फीसदी, प्रशांत किशोर की जनसुराज को 4 फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. इसमें किस एज ग्रुप ने किस पार्टी को वोट किया है, उसका भी अनुमानित आंकड़ा बताया गया है.

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, 34 फीसदी मतदाता आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. नीतीश कुमार दूसरे स्थान पर हैं. उन्हें इस रेस में 22 फीसदी समर्थन मिलता दिख रहा है. जबकि चिराग पासवान को 5 फीसदी और प्रशांत किशोर 4 फीसदी समर्थन मिलता दिख रहा है. 2 फीसदी मतदाता ऐसे भी हैं जो लालू प्रसाद यादव को अपने सीएम के रूप में देखते हैं.

कहां किसे कितनी सीटें?

Bihar Exit Poll: वोट शेयर में NDA आगे पर कांटे की टक्कर, जानें जनता का चहेता CM कौन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button