Nation- बिहार गजब है! अधिकारियों ने ट्रैक्टर का भी बना दिया निवास प्रमाण पत्र- #NA

एआई जनरेटेड इमेज
बिहार के मुंगेर जिले में सरकारी कामकाज में लापरवाही की हद हो गई. यहां ब्लॉक ऑफिस में ट्रैक्टर का निवास प्रमाण पत्र बना दिया गया. उस पर सोनालिका चौधरी पिता बेगूसराय चौधरी मोहल्ला ट्रैक्टरपुर दियारा नाम अंकित था. अब यह निवास प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला बढ़ा तो एसडीएम साहब ने तुरंत सर्टिफिकेट को रद्द करने का आदेश दिया.
इस वायरल सर्टिफिकेट ने सरकारी कामकाज में हो रही गड़बड़ी का खुलासा कर दिया है. दरअसल, एक महिला सोनालिका कुमारी ने ब्लॉक ऑफिस में अपना निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन जो प्रमाण पत्र बनकर उनके घर पहुंचा उसे देखकर वह हैरान रह गईं. सर्टिफिकेट पर उनकी फोटो की जगह ट्रैक्टर की तस्वीर लगी थी. नाम और पते में भी जबरदस्त गड़बड़ी थी.
आवेदिका ने देखा तो लगा झटका
ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके साथ कोई मजाक किया गया हो. इतना ही नहीं सर्टिफिकेट पर पोस्ट ऑफिस के नाम में कुत्तापुर लिखा था. निवास प्रमाण पत्र पर नाम सोनालिका चौधरी पिता बेगूसराय चौधरी, माता का नाम बलिया देवी, मोहल्ला ट्रैक्टरपुर दियारा लिखा था. निवास प्रमाण पत्र पर फोटो भी ट्रैक्टर की लगी थी. बेहद ही मजाकिया अंदाज में बनकर आए इस प्रमाण पत्र को देखकर आवेदिका को जबरदस्त झटका लगा.
स्थानीय लोग भी लापरवही से भड़के
उनको समझ नहीं आया कि उनके नाम और प्रमाण पत्र के साथ इस तरह का मजाक क्यों किया गया. महिला ये सोचने लगी कि ये लेटर सरकारी ऑफिस से आया है या किसी कॉमेडी शो से. स्थानीय लोग भी इस लापरवाही पर भड़क गए और सरकारी सिस्टम के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए. वहीं मामला उजागर होते ही एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए तुरंत सर्टिफिकेट को रद्द करने का आदेश दिया.
मामले की जांच की जा रही
उन्होंने कहा कि गलत तरीके से जारी सर्टिफिकेट को रद्द किया जा रहा है. इसके लिए अंचलाधिकारी और आरओ को आदेश दिया गया है. साथ ही गड़बड़ी में शामिल संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है. अधिकारियों से लापरवाही का स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले की जांच की जा रही है. यह आवेदन कि साइबर कैफे से किया गया था. उसके आईपी एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा स्वीकार चुके हैं कन्हैया, फिर भी लालू परिवार के दिल में क्यों नहीं बन रही उनकी जगह?
बिहार गजब है! अधिकारियों ने ट्रैक्टर का भी बना दिया निवास प्रमाण पत्र
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)
.webp)
.webp)

