Nation: बिहार : जदयू ने 'तेजस्वी' को किया 'डीकोड', बताया 'अयोग्य' और 'अहंकारी' #INA

पटना, 6 सितंबर (.)। बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर अभी रणभेरी नहीं बजी है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शुरू बयानबाजियों से प्रदेश का सियासी पारा गर्म है। कोई भी पक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता।

इस बीच, जदयू ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के अंग्रेजी नाम को डिकोड कर जोरदार निशाना साधा है। दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीमार, कमजोर और असक्षम बताते रहे हैं। इसके जवाब में जदयू के मुखर प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को एक वीडियो बयान जारी कर जोरदार पलटवार किया है।

जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट डालकर तेजस्वी यादव के नाम के एक-एक लेटर को डिकोड किया है। इस पोस्ट के जरिए नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष को उपद्रवी, भगोड़ा, जलनखोर, घमंडी, ढोंगी, स्वार्थी, बेकार और अयोग्य जैसी उपमा से उनके नाम को जोड़ा है। उन्होंने तेजस्वी को अहंकारी बताया।

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने की भी बात कही है।

नीरज कुमार ने अपने बयान में कहा, तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम की उपाधि अपने नाम के आगे लगा ली। इसके बाद समाजवादी विचारधारा के लोग इससे नाराज हैं। उनमें यह भावना जगी कि आपकी सच्चाई को बाहर निकाला जाए। तेजस्वी अंग्रेजी स्कूल में पढ़े हैं, इसलिए उनका अंग्रेजी नामकरण किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि जननायक की उपाधि उनके नाम के साथ लगा दी गई, लेकिन तेजस्वी यादव या उनके पिता लालू यादव का कोई बयान नहीं आया। अब उन्हें इस नए नामकरण के साथ चुनावी मैदान में आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से भारत रत्न और अति पिछड़ों को अगर कोई अपमानित करेगा, तो यह मंजूर नहीं।

–.

एमएनपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

बिहार : जदयू ने 'तेजस्वी' को किया 'डीकोड', बताया 'अयोग्य' और 'अहंकारी'




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button