Nation- बिहार: अब पटना में मुंबई वाला फील… शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, जानें रूट और किराया- #NA

डबल डेकर बस की सौगात
बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब यहां मुंबई की तर्ज पर पहली ओपन डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है. राजधानी पटना की सैर टूरिस्ट अब इस ओपन डबल डेकर बस से कर सकेंगे. मंगलवार (2 सितंबर) को राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) की तरफ से जेपी गंगा पथ पर पहली ओपन डबल डेकर बस सेवा शुरू की गई. जिसका उद्घाटन पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने किया.
इस बस पर सवार होकर लोग दीघा स्थित पर्यटन घाट से कंगन घाट के बीच जेपी गंगा पथ पर सैर कर सकते हैं. 40 सीट वाली डबल डेकर बस में 20 सीट ऊपरी खुले तल पर और 20 सीट वातानुकूलित नीचे तल पर हैं. ये बस हर सुविधाओं से लैस है. इस बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर भी रहेगा, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही बस में एक गाइड भी सफर के दौरान साथ में रहेगा जो पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देगा.
पर्यटन विभाग द्वारा जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को अब डबल डेकर बस से पर्यटन घाट से कंगन घाट तक करीब 15 किलोमीटर का सफर पर्यटकों को गंगा के किनारे डबल डेकर बस से परिभ्रमण कराया जायेगा। पर्यटकों को सुविधा देने को लेकर डबल pic.twitter.com/gIFS3bvcxf
— Bihar Tourism (@TourismBiharGov) September 2, 2025
ऐतिहासिक स्थलों का होगा दीदार
अब पर्यटक दीघा घाट से कंगन घाट तक करीब 15 किलोमीटर का सफर इस बस से कर सकेंगे और इस दौरान वो खूबसूरत नजारों का लुत्फ भी उठा सकेंगे. यह डबल डेकर बस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जे.पी. गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराएगी.
डबल डेकर बस का किराया
डबल डेकर बस का किराया 100 रुपए प्रति व्यक्ति (दोनों ओर की यात्रा) और 50 रुपए प्रति व्यक्ति (एक ओर की यात्रा) निर्धारित किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एक बस का संचालन होगा. यदि इसका संचालन सफल रहा और लोगों से अच्छा रिस्पांस मिला तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. शाम के समय पर्यटक अपनी बुकिंग कराकर सैर का आनंद ले सकते है. बस 20-25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी.
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने बताया कि यह डबल डेकर बस पर्यटकों को गंगा दर्शन का शानदार अनुभव देगी. वहीं बीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने कहा कि इस पहल से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
बिहार: अब पटना में मुंबई वाला फील… शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, जानें रूट और किराया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)



