Nation- बिहार: पटना में भीषण सड़क हादसा, नहर में पलटी कार, 3 की मौत; दो घायल- #NA

बिहार: पटना में भीषण सड़क हादसा, नहर में पलटी कार, 3 की मौत; दो घायल

नहर में गिरी कार

बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां रानी तालाब थाना क्षेत्र सरैया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जेसीबी के सहारे कार को बाहर निकाल गया. लेकिन तब तक कार मे मौजूद 5 लोगों मे से तीन की मौत हो चुकी थी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है. इधर मृतकों की पहचान 52 वर्षीय निर्मला देवी, 36 वर्षीय नीतू सिंह और 10 वर्षीय अस्तितु कुमारी के रूप में हुई है.

सालगिरह में शामिल होने जा रहा था परिवार

सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले है. घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह है, जिनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक वे सब किसी के शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई. पूरे परिवार में मातम छा गया.

घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि. सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के सरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार को नहर से बाहर निकाला गया. जहां कार में मौजूद तीन लोगों की मौत चुकी है. जबकि दो लोग घायल है. कार में कुल पांच लोग सवार थे. सभी लोग छत्तीसगढ़ से वैशाली के लिए जा रहे थे.

बिहार: पटना में भीषण सड़क हादसा, नहर में पलटी कार, 3 की मौत; दो घायल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button