Nation: Bihar: तेज प्रताप के इस पोस्ट से फिर गरमाई सियासत, चुनाव से पहले बताया- किसकी होगी जीत #INA
.webp)
बिहार में विधानसभा चुनाव आने वाला है. सभी राजनीतिक दल जीत के लिए जोर लगा रहे हैं. जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रहीं हैं. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल में आंतरिक घमासान जारी है. दरअसल, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी और घर से निष्कासित कर दिया है. राजनीति में इससे सरगर्मियां बढ़ गई हैं.
तेज प्रताप यादव ने फिर क्या एक पोस्ट
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का कहना है कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति हमेशा विजयी होता है. दरअसल, तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने शनिवार सुबह किए अपने पोस्ट में लिखा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता है सदा विजयी. हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि सत्य का मार्ग मुश्किल जरूर है लेकिन विजय हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने वाले आदमी की ही होती है.
तेज ने पोस्ट में आगे लिखा कि राजा हरीशचंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलकर अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा दोबारा प्राप्त की. पांडवों ने सत्य के मार्ग पर चलकर ही कौरवों को युद्ध में हराया था. तेज प्रताप ने बीते दिनों एक और वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि हमारे सभी सपने साकार हो सकते हैं. अगर हमारे अंदर उन्हें पूरा करने का साहस हो.
(‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’)
हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों… pic.twitter.com/N6h2OYcs8o
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 6, 2025
1 जून को किए थे दो ट्वीट
पिछले रविवार को भी तेजप्रताप ने एक के बाद एक करके दो पोस्ट किया. उन्होंने सबसे पहले एक भावुक पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि ‘मेरे प्यारे मम्मी पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप है तो सब कुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए न कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा.’
रविवार को ही उन्होंने एक और पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे, कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोसा रखना. मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह हैं, अंदर भी और बाहर भी.’
Bihar: तेज प्रताप के इस पोस्ट से फिर गरमाई सियासत, चुनाव से पहले बताया- किसकी होगी जीत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)




