Nation- बिहार: मछली से भरा पिकअप लेकर लौट रहा था ड्राइवर, बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या- #NA

बिहार: मछली से भरा पिकअप लेकर लौट रहा था ड्राइवर, बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या

पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया

बिहार में अपराध की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन हो रही लूट, हत्या, डकैती और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से प्रदेश में डर का माहौल है. ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां बदमाशों ने गोली मारकर पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी. इसके बाद वह उसका शव सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र से पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है. मृतक की पहचान मानिकपुर गांव के रहने वाले राजकुमार (38) के तौर पर हुई है. मंगलवार की रात बाजार समिति से मछली लेने के लिए गया था. वह मछली लेकर लौट ही रहा था कि इस बीच रास्ते में बदमाशों ने राजकुमार के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. रात में 2 बजे पत्नी ने पति राजकुमार को फोन किया, लेकिन इस बीच मोबाइल फोन स्विच ऑफ था.

खून से लथपठ मिला शव

घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मछली से भरे ट्रक के पीछे पड़ा हुआ था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, मौके से पुलिस को गोली का एक खाली खोखा भी बरामद हुआ है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी थी. इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी. लोग हत्यारों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे.

‘लूट के लिए नहीं हुई हत्या’

जाम की सूचना पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया. घटना की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिकअप का गेट खुला हुआ था. गाड़ी के पीछे राजकुमार का शव पड़ा हुआ था. गाड़ी की चाबी भी वहीं पड़ी हुई थी. पुलिस ने लूट के लिए नहीं हत्या करने की बात से इंकार किया है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच शुरू कर दी है.

मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि वारदात कहीं और की गई है. प्लान के तहत शव को पोखरैरा टोल प्लाजा के पास रख दिया गया है. जल्द हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

बिहार: मछली से भरा पिकअप लेकर लौट रहा था ड्राइवर, बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button