Nation: भाजपा-चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी में जुटे हैं : कृष्णा अलावरू #INA
.webp)
पटना, 21 जुलाई (.)। बिहार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता कृष्णा अलावरू ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी का काम कर रहे हैं।
उन्होंने . से बात करते हुए कहा कि एसआईआर के तहत 35 लाख वोटर हटाए जा रहे हैं, यह बहुत हल्के में हम लोग कह रहे हैं। पिछली बार बिहार में सरकार और विपक्ष के बीच में लगभग 12 हजार वोट का अंतर था। जब इतने मतों में सरकार आगे-पीछे हो रही है, तो हम 35 लाख की कैसे बात कर सकते हैं?
उन्होंने कहा कि बिहार में जब भाजपा को पता लग गया कि विपक्ष मजबूत हो रहा है और भाजपा शायद सरकार नहीं बना पा रही है, तो चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी का काम शुरू कर दिया। भाजपा सीधे तौर पर वोट चोरी करने का काम कर रही है। पहले बिहार में जगह-जगह बूथ कैप्चरिंग होती थी और अब भाजपा-चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची कैप्चर कर रही है, उसका नाम एसआईआर दिया है, इसका विरोध तो होगा ही।
उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार अस्वस्थ हुए हैं तब से प्रदेश में गुंडाराज बढ़ गया है। भाजपा को इस बात की जानकारी है कि इस बार चुनाव में वह जीतने वाली नहीं है। ऐसे में बिहार में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को सेट कर लिया है। इसी के तहत चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान चलाया और लोगों को वोटर लिस्ट से निकलवाने का काम किया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के फर्जीवाड़े के बयान पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव आयोग छुपकर और डरकर काम कर रहा था। लेकिन, चोरी पकड़ी गई। वहीं, बिहार में चुनाव आयोग और भाजपा ने खुलेआम सांठगांठ कर वोट चोरी कर चुनाव जीतना चाहते हैं।
–.
एएसएच/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भाजपा-चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी में जुटे हैं : कृष्णा अलावरू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)






